मध्यप्रदेश

Rewa: कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से तीन लोगों की मौत

रीवा। रीवा के नजदीक चोरहट थाना के रोसर गांव में कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब कुएं का मलबा निकालने के लिए एक व्यक्ति कुएं के अंदर उतरा। जब वह बाहर नहीं आया तो उसको बचाने के लिए दो और व्यक्ति कुएं के अंदर गए, लेकिन तीनों ही जहरीली गैस की चपेट में आ गए।

हादसे की सूचना मिलते ही जिले के कलेक्टर, एसपी और उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ल मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रात 11 बजे हादसा हुआ और रातभर बचाव कार्य चलता रहा। पुलिस टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद सुबह 5 बजे तीनों शवों को बाहर निकाला। तीनों मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Back to top button