Latestमध्यप्रदेश

Ambedkar Jayanti पर MP सरकार की बड़ी घोषणा: हाईवे किनारे अस्पतालों पर मिलेगा 30% अनुदान, गांव-गांव नेत्र जांच शिविर और मुफ्त चश्मा वितरण योजना शुरू

Ambedkar Jayanti पर MP सरकार की बड़ी घोषणा: हाईवे किनारे अस्पतालों पर मिलेगा 30% अनुदान, गांव-गांव नेत्र जांच शिविर और मुफ्त चश्मा वितरण योजना शुरू।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवा प्रकल्प का शुभारंभ किया, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने पर जोर।

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘सेवा ही संगठन’ के तहत सेवा प्रकल्प का शुभारंभ किया।

इस दौरान सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं—

  • हाईवे किनारे अस्पताल खोलने पर सरकार 30% तक अनुदान देगी, ताकि सड़क हादसों में घायलों को तुरंत इलाज मिल सके
  • प्रदेश में सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों का विस्तार किया जाएगा
  • संभाग स्तर पर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहले से बनाए जा रहे हैं और जल्द ही हर जिले में इन्हें स्थापित करने की योजना है
  • भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा गांव-गांव आंख जांच शिविर लगाए जाएंगे
  • जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा
  • दो हेल्पलाइन नंबर (9203597200, 9203697200) जारी किए गए, जिनसे लोग चिकित्सा जानकारी ले सकेंगे

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया कठिन थी, लेकिन अब तेजी से नए मेडिकल कॉलेज स्थापित हो रहे हैं, जिससे देश और प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हो रही हैं।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि