Site icon Yashbharat.com

आसमान से हमले की फिराक में आतंकी, कश्मीर में सीमा पर फिर देखे ड्रोन, BSF जवानों ने की फायरिंग तो भागा

20210702 101618

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने आतकं फैलाने के लिए ड्रोन को अपना नया हथियार बना लिया है। यही वजह है कि सीमा पार आतंकी भारत में ड्रोन के जरिए हमला करने की फिराक में हैं।

जम्मू एयरपोर्ट पर ड्रोन से धमाकों के बाद लगातार कश्मीर में ड्रोन की गतिविधियां देखी जा रही है। शुक्रवार को एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अर्निया सेक्टर (अरनिया सेक्टर) में ड्रोन देखे गए हैं।

हालांकि, ड्रोन के खतरों के मद्देनजर पहले से ही अलर्ट बीएसएफ जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग भी की, जिसके बाद वह ड्रोन वापस पाकिस्तान की ओर भाग गया।

 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अर्निया सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन गतिविधि देखी गई है। पहले से ही अलर्ट बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर कुछ राउंड फायरिंग की।

बीएसएफ का कहना है कि आज सुबह लगभग 4:25 बजे पाकिस्तान के एक छोटे हेक्साकॉप्टर (एक तरह का ड्रोन) जब अरनिया सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था,

तब अलर्ट बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर गोलीबारी की, इस फायरिंग के चलते वह तुरंत वापस आ गया। माना जा रहा है कि यह इलाके की निगरानी के लिए था।

 

 

Exit mobile version