आसमान में उड़ते विमान में आ गई तकनीकी खराबी, कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग
Airline will take back the dismissal letter
कोलकाता के आसमान में एक विमान में तकनीकी खराबी आ गई। विमान में देश के प्रधान न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे समेत 146 यात्री सवार थे। शाम 7.14 बजे उसने विमान ने कोलकाता से हैदराबाद के लिए उड़ान भी भरी थी, लेकिन दो मिनट बाद ही विमान के लैंडिंग गियर में खराबी आ गई।
विमान के पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क किया और 15 मिनट बाद विमान को सकुशल फिर से कोलकाता एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। विमान के सभी यात्रियों के एक होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई और बाद में दूसरे विमान से भेजा गया। एयर इंडिया का यह विमान त्रिपुरा से कोलकाता होते हुए हैदराबाद जा रहा था।
ऐसे में विमान की नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार चार दिन पहले प्रधान न्यायाधीश त्रिपुरा गए थे। गत मंगलवार को उन्होंने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देव के साथ उदयपुर के त्रिपुरेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की थी और बुधवार को उन्होंने त्रिपुरा हाई कोर्ट के ई-सेवा केंद्र का भी उद्घाटन किया था। बुधवार शाम को वह अगरतला से कोलकाता होते हुए हैदराबाद लौट रहे थे। अगरतला के महाराजा वीर विक्रम हवाई अड्डे से समय से ही कोलकाता पहुंचा था।