आरएसएस से सभी का जुड़ना हो अनिवार्य : अनिल विज

नेशनल डेस्‍क। हरियाणा के स्वास्थ्य और खेल मंत्री अनिल विज ने बुधवार को आरआरएस को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्‍होंने कहा कि आरएसएस एक राष्‍ट्रवादी संगठन है. इसलिए इस संगठन के साथ देश के सभी लोगों को जुड़ना चाहिए. अनिल विज के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर बहस तेज हो गई है.
ANIL VIJ MINISTER HARYANA

@anilvijminister

#आरएसएस एक राष्ट्रवादी संगठन है । सभी देशवासियों का कुछ समय के लिए संघ में जाना अनिवार्य किया जाना चाहिए । देश की अनेक समस्याओं का समाधान हो जाएगा ।

जानकारी के अनुसार हरियाणा के स्‍वास्‍थ्‍य और खेल मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करते हुए कहा है कि आरएसएस एक राष्‍ट्रवादी संगठन है. सभी देशवासियों का कुछ समय के लिए संघ में जाना अनिवार्य किया जाना चाहिए. उन्‍होंने लिखा कि इससे देश की अनेक समस्‍याओं का समाधान हो जाएगा. अनिल विज के इस ट्वीट के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है.

Exit mobile version