katni

आयुध निर्माणी के प्लेटिनम जुबली समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा

कटनी। १९४२ में दूसरे विश्व युद्ध के बाद जिले में स्थापित की गई आयुध निर्माणी के ७५ वर्ष पूर्ण होने पर आयुध निर्माणी आगामी १२ फरवरी को प्लेटिनम जुबली समारोह आयोजित कर रहा है।

जबलपुर के आयोजन से भी सीख नहीं ले रहा निर्माणी प्रबंधन

प्लेटिनम जुबली समारोह में आयुध निर्माणी प्रबंधक के द्धारा जिले के जनप्रतिनिधियों को दूर रखा जा रहा है तथा उनकी उपेक्षा की जा रही है। जिले के किसी भी जनप्रतिनिधि को अतिथियों की सूची में शामिल नहीं किया गया है।

केवल और केवल प्रमुख जनप्रतिनिधियों को समारोह में आमंत्रित करने के लिए कार्ड भेजे गए हैं जबकि संभागीय मुख्यालय जबलपुर में स्थित आयुध निर्माणी में भी प्लेटिनम जुबली समारोह मनाया जा रहा है और वहां के प्रबंधक द्धारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को खासा तवज्जो देते हुए उन्हे अतिथियों की सूची में भी शामिल किया गया है।

बताया जाता है कि जबलपुर में आयोजित होने वाले समारोह में मंत्री, सांसद, विधायक व महापौर सहित दूसरे जनप्रतिनिधियों को अतिथि बनाया गया है। उधर निर्माणी प्रबंधन के द्धारा समारोह में जिले के जनप्रतिनिधियों को उपेक्षित करने के इस मामले में निर्माणी की विभिन्न कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी भी खासा नाराज हैं तथा उन्होने निर्माणी प्रबंधन की इस कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश जताया है।

बहरहाल आयुध निर्माणी कटनी के प्लेटिनम जुबली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आयुध निर्माणी कोलकाता के चेयरमेन एस.के.चौरसिया शामिल होंगे व शेष अतिथियों में बोर्ड के सदस्यों को ही स्थान दिया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply