Friday, May 8, 2026
Latest:
katni

विद्युत मंडल के उपभोक्ता परेशान

कटनी। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में नए कार्यपालन यंत्री की कार्यप्रणाली से उपभोक्ता खासा परेशान है। उपभोक्ताओं को परेशानी सबसे ज्यादा इस बात से है कि नए कार्यपालन यंत्री महोदय अपने आफिस में बहुत कम बैठते हैं।

जिसके कारण किसी कार्यवश कार्यालय जाने वाले उपभोक्ताओं को निचला अमला कार्यपालन यंत्री के कार्यालय में न होने का हवाला देकर वापस लौटा देता है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में कार्यपालन यंत्री के पद पर पदस्थ रहे पी.के.जैन का तबादला कटनी से बाहर करते हुए इस पद पर प्रशांत वैघ की पदस्थापना की गई है।

बताया जाता है कि कटनी में अपनी पदस्थापना होने के बाद यहां आकर कार्यभार तो संभाल लिया लेकिन आफिस में उनकी उपस्थिति कम होने से उपभोक्ता खासा परेशान हो रहे हैं।

परेशान उपभोक्ताओं ने कलेक्टर विशेष गढ़पाले का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply