katniमध्यप्रदेश

11 किलो गांजा के साथ दो आरोपी कुठला पुलिस की गिरफ्त में

11 किलो गांजा के साथ दो आरोपी कुठला पुलिस की गिरफ्त मे

 

कटनी -पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने व अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाहियां किए जाने निर्देशित किया गया है । जिनके निर्देश पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में कुठला पुलिस को सेडो एरिया चेकिंग के दौरान दो आरोपियों से 11 किलो 116 ग्राम गांजा जप्त करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है । थाना कुठला स्टॉफ द्वारा कस्बा / क्षेत्र में भ्रमण एवं शैडो एरिया की चैकिंग की जा रही थी । उसी दौरान लमतरा ओवर ब्रिज के आगे कच्चे रोड में दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पिठ्ठू बैग लिये पैदल जाते दिखाई दिये । पुलिस द्वारा राहगीर साक्षियों की उपस्थिति में दोनों व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपने नाम कुलदीप गुप्ता पिता रमेश गुप्ता उम्र 40 साल निवासी साऊथ सिविल लाईन नवयुग कलेज के सामने थाना सिविल लाईन जबलपुर, आशीष साहू पिता स्व.आशाराम साहू उम्र 38 साल निवासी गोसलपुर बजरंग मोहल्ला वार्ड क्रमांक 11 मकान नम्बर 544 थाना गोसलपुर जिला जबलपुर का होना बताये । संदेह होने पर दोनों व्यक्तियों के बैगों की तलाशी ली गई, जिसमें सफेद सेलो टेप से लिपटे कुल 7 पैकेट बरामद हुए । पैकेटों को खोलकर देखने पर उनमें हरे रंग का कलीयुक्त पत्तीदार एवं बीजयुक्त तीक्ष्ण गंधवाला पदार्थ मिला, जिसकी पहचान मादक पदार्थ गांजा के रूप में की गई जो तौल पर कुल 11 किलो 116 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत करीबन 2,00,000/ रुपये को विधिवत जप्त किया जाकर मौके पर विधि संगत कार्यवाही की गई है । दोनो आरोपियों के विरुद्ध धारा 8,20 NDPS Act के तहत अपराध अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा माननीय न्यायालय पेश करने पर दोनो आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है ।

गिरफ्तार आरोपी मे कुलदीप गुप्ता पिता रमेश गुप्ता उम्र 40 साल निवासी साऊथ सिविल लाईन नवयुग कलेज के सामने थाना सिविल लाईन जबलपुर,

आशीष साहू पिता स्व.आशाराम साहू उम्र 38 साल निवासी गोसलपुर बजरंग मोहल्ला वार्ड क्रमांक 11 मकान नम्बर 544 थाना गोसलपुर जिला जबलपुर को गिरफ्तार किया है जिसके पास से

11 किलो 116 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 2,00,000 / रुपये का जप्त किया गया आरोपी कुलदीप गुप्ता के विरुद्ध पूर्व से दहेज प्रताड़ना एवं आर्म्स एक्ट के कुल 2 अपराध पंजीबद्ध है ।

कार्यबाही मे निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में उप निरीक्षक विनोद सिंह, सहायक उप निरीक्षक तीरथ तेकाम, प्रधान आरक्षक रामाश्रय सिंह, अजीत मिश्रा, आरक्षक अभय यादव एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि