मैरिज गार्डन में दुल्हन के जेवरात चोरी करने वाला आरोपी को कुठला पुलिस ने किया गिरफ्तार
मैरिज गार्डन में दुल्हन के जेवरात चोरी करने वाला आरोपी को कुठला पुलिस ने किया गिरफ्तार
कटनी -पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा समाज को भय मुक्त एवं निर्बाध जीवन यापन का वातावरण देने बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में आज दिनांक 07/05/2026 के कुठला पुलिस को विद्या मैरिज गार्डन से दुल्हन के आभूषण चोरी करने वाले आरोपी राजकुमार उर्फ तिज्जू कोरी को मय जेवरातों के गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है । सूचनाकर्ता फरियादी हरीश त्रिपाठी पिता स्व0 विजय त्रिपाठी उम्र 38 वर्ष निवासी पहरुआ मण्डी कटनी द्वारा थाना में रिपोर्ट की गई कि 3-4 मई की रात्रि उसकी बहन की शादी विद्या मैरिज गार्डन पन्ना मोड़ कटनी में आयोजित थी । शादी के दौरान कमरे में रखी बन्द पेटी का कुंदा तोड़कर उसमें रखे सोने – चांदी के जेवरात (हार,झुमकी,बिछिया, अंगूठियाँ आदि) कुल कीमत लगभग 3,00,000 रुपये को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर लिया है जिसके बाद परिजनों द्वारा तलाश की गई, किन्तु सामान नहीं मिला, मैरिज गार्डन के सीसीटीवी फुटेज देखने पर एक व्यक्ति गमछा डाले कमरे में प्रवेश कर सिंगारदानी ले जाते तथा दूसरा व्यक्ति बाहर निगरानी करते दिखाई दिया । जिसकी रिपोर्ट पर दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई जिसके पश्चात मामले के अज्ञात आरोपियों की पता तलाश कुठला पुलिस द्वारा परम्परागत एवं तकनीकी सहायता लेकर विवेचना की गई घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी की पहचान मुखबिर द्वारा उक्त सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे व्यक्ति का नाम राजकुमार कोरी उर्फ तिज्जू कोरी निवासी कछगवा का होना बताया जिसके पश्चात राजकुमार कोरी की पता तलाश उसकी सकूनत पर की गई तथा उसने पूछताछ में अपने भतीजे शाहिल के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किया हैं जिसके बाद आरोपी से चोरी किये हुए जेवर झुमकी, बिछिया, अंगूठियाँ जप्त किये गये, जबकि आरोपी द्वारा चोरी किया गया सोने का हार IIFL बैंक कटनी में गिरबी रख दिया गया है । जिसे प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है । मामले का अन्य आरोपी शाहिल जो फरार है जिसकी पता तलाश की जा रही है । आरोपी को न्यायालय कटनी में प्रस्तुत किया गया है तथा आरोपी से अन्य प्रकरणों में पूछताछ हेतु पुलिस रिमाण्ड में लिया गया है ।
पूर्व आपराधिक रिकार्डः- आरोपी के विरुद्ध पूर्व से चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट, जुआ, सट्टा के 6 अपराध पंजीबद्ध है ।
गिरफ्तार आरोपी राजकुमार उर्फ तिज्जू कोरी पिता प्रेमलाल कोरी उम्र 33 वर्ष निवासी कछगवां जेल के पीछे थाना माधवनगर जिला कटनी को गिरफ्तार किया है सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में की गई जिसमें उप निरीक्षक विनोद सिंह, सहायक उप निरीक्षक श्यामनारायण सिंह, रवि शुक्ला, प्रधान आरक्षक अजय यादव, रामेश्वर सिंह, अजीत मिश्रा, सविता तिवारी, आरक्षक अभय यादव द्वारा कड़ी मेहनत एवं लगन से आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

