आज ही के दिन हुई थी नेपाल के शाही परिवार की नृशंस हत्या

नई दिल्ली: साल के छठे महीने का यह पहला दिन इतिहास में अपनी एक खास जगह रखता है। नेपाल में आज के दिन एक बड़ी घटना ने देश के पूरे इतिहास का रूख मोड़ दिया। इस दिन नेपाल के राजमहल में हुए सामूहिक हत्या कांड में राजा, रानी, राजकुमार और राजकुमारियां मारे गए। राजा के भाई ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह देश के नये राजा बने। एक जून भारतीय सिनेमा के इतिहास में भी अपना एक अहम मुकाम रखता है। आज नरगिस का जन्म दिन है, जिन्हें हिन्दी सिनेमा के इतिहास की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिना जाता है। फिल्म मदर इंडिया में मां के किरदार को उन्होंने जिस शिद्दत से जीया, अन्य फिल्मों में वह पत्नी और प्रेमिका के किरदार में भी उतनी ही सहज नजर आईं।  आज का यह दिन साल का 152 वाँ दिन है और अब साल में 213 दिन शेष हैं। इतिहास में इस तारीख में दर्ज कुछ अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

Exit mobile version