अब हर संभाग में खुलेंगे एक्लीलेन्स कालेज

भोपाल। राजधानी के उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान की तर्ज पर प्रदेश के सभी संभागों में एक-एक एक्सीलेंस खोले जाएंगे। नए शिक्षण सत्र से सभी संभागों में कॉलेज खोल दिए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
अभी प्रदेश में केवल एक एक्सीलेंस कॉलेज भोपाल में संचालित हो रहा है। यहां बीए, बीएससी, बीकॉम आदि की विभिन्न् विषयों में ऑनर्स डिग्री दी जाती है। मैरिट के आधार पर यहां छात्रों को दाखिला दिया जाता है। सीटों की संख्या सीमित होने और कड़ी प्रतिस्पर्धा होने की वजह से यहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी दाखिला लेने से वंचित रह जाते हैं।
 बेहतर पढ़ाई 
प्रदेश के इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, सागर, शहडोल, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में एक्सीलेंस कॉलेज खोलने जाने हैं। ऐसा भी किया जा सकता है कि दो संभागों के बीच एक एक्सीलेंस कॉलेज खोला जाए। यह उसी दशा में होगा जब एक संभाग छोटा हो।
उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक्सीलेंस कॉलेज खुल जाने से छात्रों को पढ़ाई के बेहतर अवसर मिलेंगे। निश्चित रूप से इनकी गुणवत्ता हर क्षेत्र में अन्य सामान्य कॉलेजों से बेहतर होगी। अभी केवल भोपाल में ही उत्कृष्टता संस्थान है इसलिए कई छात्र प्रतिभाशाली होने के बावजूद यहां दाखिला नहीं ले पाते। अगर ऐसी ही गुणवत्ता हर संभाग में दी जाएगी तो इसका सीधा लाभ प्रतिभाशाली छात्रों को मिलेगा।
स्वायत्त होंगे सभी कॉलेज 
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संभागों में नए खुलने वाले उत्कृष्टता संस्थान स्वायत्ता रहेंगे और ये ही अपना कोर्स भी डिजाइन करेंगे। इनकी सीटें सीमिति रहेंगी और मैरिट के आधार पर यहां दाखिले होंगे। ये कॉलेज वर्तमान में संचालित हो रहे कॉलेजों में से बनाए जाएंगे नए भवन में भी इन्हें लगाया जा सकता है। यहां विभिन्न् विषय के विशेषज्ञ शिक्षक रखे जाएंगे और इनमें एडवांस कोर्स संचालित होंगे। यह कॉलेज स्वायत्त रहेंगे और इनमें सीटों की संख्या सीमिति रहेगी इसलिए यहां सेमेस्टर सिस्टम से परीक्षाएं संचालित होंगी। छात्रों को विभिन्न् प्रोजक्ट कार्य भी करना होंगे
Exit mobile version