Site icon Yashbharat.com

विशुद्ध सागर महराज के ससंघ नगर आगमन पर जैन समाज ने शहर में निकाली धर्मयात्रा, बड़े जैन मंदिर में हुई धर्मसभा, मुनि श्री ने दिए मांगलिक प्रवचन

IMG 20260219 WA0027

कटनी(YASHBHARAT.COM)। दिम्बराचार्य परम पूज्य आचार्य विशुद्ध सागर महाराज का आज 22 मुनिराजों के साथ नगर आगमन हुआ। इस अवसर माई नदी के पास से मुनि संघ की धर्म यात्रा प्रारंभ हुई। यह धर्म यात्रा माईनदी के पास से शुरू होकर खिरहनी फाटक, श्री 1008 चन्द्रप्रभ दिगम्बर जैन बंगला मंदिर, गर्ग चैराहा, गोल बाजार, मेन रोड, कपड़ा बाजार से होते हुये बड़े जैन मंदिर पहुंचकर धर्म सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। जहां मुनि श्री के मांगलिक प्रवचन हुये। इसके पूर्व धर्मयात्रा मार्ग पर जगह-जगह रंगोली सजाकर आरती उतारकर एवं पाद प्रक्षालन पर मुनि संघ की भव्य आगवानी की गई। इस अवसर पर दिगम्बर जैन पंचायत महासभा, दिगम्बर जैन सोशल गुु्रप, विद्यासागर नवयुवक मण्डल, जैन मिलन, अखिल भारत वर्षीय महिला परिषद्, बालिका मण्डल, जिज्ञासा महिला मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ समाज के सधर्मी बन्धुओं ने शामिल होकर धर्म लाभ लिया।

Exit mobile version