Site icon Yashbharat.com

विघासागर महराज के पुण्य स्मृति दिवस पर बड़े दिगम्बर जैन मंदिर में हुई भजन संध्या, सोशल ग्रुप रॉयल ने किया आचार्य श्री की अदभुत कृति मूक माटी पर आधारित एनिमेटेड मूवी का भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण

IMG 20260219 WA0047 1

कटनी(YASHBHARAT.COM)। परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के द्वितीय पुण्य स्मृति दिवस के अवसर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप रॉयल के द्वारा दिगंबर जैन बड़े मंदिर में संगीतमय भजन संध्या का आयोजन और आचार्य श्री की अदभुत कृति मूक माटी पर आधारित एनिमेटेड मूवी का भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण किया गया। जिसमें समाज के सभी वर्ग की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम के पुण्यार्जक वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक जैन, श्रीमती संगीता जैन, अधिवक्ता आकाश सिंघई, अधिवक्ता स्वपनिका सिंघई उच्च न्यायालय, मध्य प्रदेश, अश्विक सिंघई थे। कार्यक्रम में दिगम्बर जैन पंचायत के अध्यक्ष संजय जैन, पीयूष जैन, दीपू जैन, सोशल ग्रुप के रीजन उपाध्यक्ष मगन जैन और समाज के वरिष्ठ जानों की उपस्थिति थी। जिनका रॉयल ग्रुप के द्वारा सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप रॉयल के अध्यक्ष आकेत जैन, संस्थापक अध्यक्ष अंकित जैन, अनुज जैन, आशीष जैन, अमित सिंघई, अमित जैन, राहुल जैन, विवेक जैन, अर्पित जैन, पुष्कर सिंघई, सचिन सिंघई, राजू जैन, अकुंश जैन व अन्य लोगों की उपस्थिति थी।

Exit mobile version