Site icon Yashbharat.com

जमीनी विवाद की आड़ में रची गई साजिश बेनकाब, शिकायत पूरी तरह तथ्यहीन सभी आरोप झूठे साबित

IMG 20260219 WA0041

कटनी‌(YASHBHARAT.COM)। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा की जनसुनवाई के दौरान जमीनी विवाद कों प्रस्तुत शिकायत को लेकर अब नया मोड़ सामने आया है। शिकायतकर्ता चंदाबाई एवं अन्य द्वारा रवि शर्मा और विनोद साहू पर जो गंभीर आरोप लगाए गए थे, उन सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार, तथ्यहीन और दुर्भावनापूर्ण बताया गया है। जिन व्यक्तियों आशीष पाठक, मनीष पाठक एवं सचिन यादव के नाम शिकायत में घसीटे गए थे, उन्होंने मीडिया के सामने मौके की वास्तविक स्थिति, दस्तावेज एवं स्थल से जुड़ा पूरा तथ्य प्रस्तुत कर यह स्पष्ट किया कि विवादित स्थल से उनका किसी भी प्रकार का कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध नहीं है। न तो उनके द्वारा किसी प्रकार का अवैध कब्जा किया गया है और न ही किसी फर्जी इकरारनामे से उनका कोई लेना-देना है। शिकायत में लगाए गए आरोप किसी अज्ञात व्यक्ति के दबाव अथवा उकसावे में आकर लगाए गए प्रतीत होते हैं। मीडिया के समक्ष प्रस्तुत तथ्यों से यह बात सामने आई कि शिकायत में वर्णित घटनाओं के कोई ठोस प्रमाण, साक्ष्य या स्वतंत्र गवाह नहीं हैं। यही नहीं, पूर्व में की गई शिकायतों पर भी अब तक कोई आपराधिक तथ्य सिद्ध नहीं हो पाया है। आशीष पाठक, मनीष पाठक और सचिन यादव ने कहा कि वे शहर के प्रतिष्ठित व कानून का सम्मान करने वाले नागरिक हैं। बिना किसी ठोस आधार के उनका नाम इस प्रकार शामिल किया जाना न केवल निंदनीय है, बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने का प्रयास भी है।

Exit mobile version