Site icon Yashbharat.com

अब रेल मंडल के रिटायरिंग रूम में भी मिलेंगी होटल जैसे सुविधाएं

jabalpur

जबलपुर। ए ग्रेड स्टेशनों के रिटायरिंग रूम जल्द होटल के कमरों की तरह नजर आने लगेंगे। इनमें सुविधाएं भी होटल जैसे मिलेंगी। रिटायरिंग रूम की अव्यवस्थाओं को लेकर मिलने वाली शिकायतों को दूर करने के लिए रेलवे ने ये कदम उठाया।

अब रेल मंडल के रिटायरिंग रूम में भी मिलेंगी होटल जैसे सुविधाएं

रिटायरिंग रूम का संचालन अब आईआरसीटीसी करेगा। अगस्त में इसका करार हो चुका है। नए वित्तीय वर्ष से आईआरसीटीसी संचालन अपने हाथ में ले लेगा। नई सुविधाएं वह आउटसोर्सिंग से जुटाएगा। रंग-रोगन, पर्दे, वॉल पेटिंग की सजावट सहित कमरों का नवीनीकरण, एयर कंडीशनर, टीवी, अग्निशमन यंत्र, सार्वजनिक पते के टेलीफोन नंबर/इंटरकाम, वैक्यूम क्लीनर से सफाई, वाई-फाई कनेक्टिविटी, नई बिजली फिटिंग, आरओ वाटर, सहित अन्य।
ऑनलाइन करा सकेंगे बुकिंग-आईआरसीटीसी की साइट से रिटायरिंग रूम की ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे। यात्रियों को साइट पर जाकर नाम, टिकट नंबर, पीएनआर नंबर समेत अन्य डिटेल भरना होगी। पेमेंट भी ऑनलाइन होगा।

Exit mobile version