Site icon Yashbharat.com

अब क्या है कांग्रेस का प्लान? जारी नहीं हुई विधानसभा से कोई सूचना, CM स्पीकर से बिना मिले लौटे

kamalnath shivraj

भोपाल। पिछले 17 दिनों से मध्यप्रदेश में जारी राजनीतिक ड्रामे का आज सुप्रीम कोर्ट ने दी एंड तो जरूर कर दिया पर अभी भी लगता है फ़िल्म बाकी है?

सवाल उठ रहे हैं कि क्या कांग्रेस का अभी भी प्लान तैयार है। इस सम्भावना को बल मिलता है क्योंकि सूत्र बताते हैं कि सभी विधायकों को विधानसभा से सूचना जारी होती है जो अब तक जारी नहीं हो सकी।

हालांकि जानकर बताते हैं कि सूचना देर रात जारी हो जाएगी। इधर अब से कुछ देर पहले मुख्यमंत्री निवास पर कांग्रेस के विधायकों की बैठक के बाद तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री कमलनाथ को विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति से मिलने उनके निवास जाना था सभी विधायक बाला बच्चन के निवास पर उपस्थित हुए लेकिन सीएम कमलनाथ यहां से वापस सीएम हाउस आ गए।

इसे लेकर तरह तरह की कयास लग रहीं हैं। कॉंग्रेस के पास कौन सा प्लान तैयार है यह तो किसी को नहीं पता लेकिन चर्चा तेज है कि विधानसभा से पहले सीएम सभी विधायकों के साथ इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसा अगर होता है तो एक बार फिर से प्रदेश की राजनीति में संवैधानिक संकट पैदा हो सकता है।

कांग्रेस के सभी विधायक इस्तीफा दे देते हैं तो फिर आगे क्या होगा? इस बारे में जानकर बताते हैं कि अगर ऐसा कुछ होता है तो फिर गेंद राज्यपाल के पाले में होगी। वहीं सूत्र यह भी बताते हैं कि ऐसी स्थिति में कांग्रेस के अंदर गतिरोध हो सकता है।

उसके 22 विधायक पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं अगर इतने ही विधायक इस्तीफा देने के लिए राजी नहीं होते तो फिर मामला खटाई में पड़ सकता है।

हालंकि सूत्र बताते हैं कि अगर कांग्रेस के सभी विधायकों का इस्तीफा होता है तो विधानसभा भंग करने या फिर रिक्त स्थान पर उप चुनाव का फैसला राज्यपाल के विवेक पर निर्भर करता है।

यहां पेच यह भी है कि 6 विधायक पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं जिसे स्वीकार भी किया जा चुका है। लेकिन इसके अलावा निर्दलीय और बसपा सपा के विधायक इस्तीफा नहीं देते हैं तो क्या होगा?

सवाल राजनीतिक गलियारों में बहुत हैं अब कांग्रेस की अगली रणनीति क्या होने जा रही है ये कुछ खास नेताओं को ही पता है। कुछ न कुछ तो होने वाला है यह चर्चा जबरदस्त चल रही है।

Exit mobile version