Site icon Yashbharat.com

बिहार: मुजफ्फरपुर में बेलगाम बोलेरो ने 20 स्कूली बच्चों को कुचला, 9 की मौत

itarsi accident 2017115 172128 05 11 2017 m

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में शनिवार को एक अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से 9 बच्चों की मौत हो गई । हादसा जिले के अहियापुर के झपहा में हुआ. मृतकों में सभी स्कूली बच्चे हैं. इस हादासे में जहां 9 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग बुरी तरह से जख्मी हैं. घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.

जिले के एसएसपी विवेक कुमार ने भी 9 बच्चों की की मौत की पुष्टि की है. हादसा वाहन के अनियंत्रित होने की वजह से हुआ. जानकारी के मुताबिक मरने वाले लोगों में सभी स्कूली बच्चे हैं जो स्कूल से छुट्टी के बाद वापस अपने घर जा रहे थे. घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

Exit mobile version