Site icon Yashbharat.com

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के बीच रहा कड़ा मुकाबला

उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटी मे बंद
जबलपुर। शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के चुनाव सम्पन्न हुये। मतदान के दिन प्रत्याशियों ने कर्मचारियों को अपने पक्ष मे मतदान करने मतदाताओं को रिझाने की पूरी कोशिश की। अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी के सदस्यों में कांटे का मुकाबला देखा गया। यूनिवर्सिटी के कैंपस में सुबह से चुनावी माहौल रहा। अध्यक्ष पद के लिए बंश बहोर पटैल और प्रेम पुरोहित मैदान में है। दोनों ही दावेदार सुबह से ही सक्रिय दिखाई दिये। हर किसी ने अपने दावे-वादे किए है और कर्मचारियों को अपने पक्ष मे वोट देने की भरपूर कोशिश की । 16 जनवरी को सुबह से मतदान प्रारंभ हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर अपना मत दिया। चुनाव अधिकारी डॉ.शैलेष चौबे ने बताया कि 2 बजे तक मतदान आयोजित हुआ। तत्पश्चात मतों की गणना प्रारंभ होगी। वही देर शाम तक नतीजे भी घोषित कर दिये जायेगी। समाचार लिखे जाने तक समूचा रानी दुर्गावती विश्वविद्वालय चुनावी गहमागहमी मे डूबा नजर आया।
इन उम्मीदवारों ने ठोंकी ताल –
अध्यक्ष पद
पूर्व अध्यक्ष बंश बहोर पटैल एवं प्रेम प्रकाश पुरोहित।
उपाध्यक्ष दो पद-
राम सजीवन सोंधिया, श्यामलाल पटैल संजय यादव।
महासचिव 1 पद – वीरेन्द्र कुमार तिवारी, मनीष पाण्डेय, शिरीष दुबे।
संयुक्त सचिव के 1 पद – अभिषेक मौर्य, मनोज कुमार सिंह, योगेन्द्र अग्रिहोत्री।
कोषाध्यक्ष 1 पद
अंकित मिश्रा, डॉ. अभिमन्यु मिश्रा एवं मनोज कुमार सिंह।
प्रबंधकारिणी सदस्य के 5 पदों के लिए- 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें प्रवीण जायसवाल, अरुण कुमार अन्थोनी, भक्तराज, दीपक कुमार नाहिर, गणेश प्रसाद उनेहा, जयशंकर प्रसाद पाण्डेय, मुन्नी बाई, राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, सुब्बाराव, सुरेन्द्र कुमार, सुनील गोड़ ठाकुर, शिव कुमार के नाम शामिल हैं।
………………………………………………………………..

Exit mobile version