मध्यप्रदेश

अधिमान्य पत्रकारों को नहीं देना होगा टोल टेक्स, गैजेट नोटिफिकेशन जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा 31 जनवरी 2014 में प्रकाशित राजपत्र में अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों के वाहनों को मध्ययप्रदेश सड़क विकास निगम के अंतर्गत निर्मित सड़कों पर बने टोल नाकों पर पथकर भुगतान से छूट प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि शासन के नियमानुसार अधिमान्य पत्रकारों को कई टोल नाकों पर टोल टैक्स में छूट नहीं दी जा रही है। राज्य शासन द्वारा31 जनवरी 2014 को प्रकाशित राजपत्र के भाग-1 के पृष्ठ क्रमांक-450 की कण्डिका क्रमांक-11 की उप कण्डिका-9 में अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को टोल नाकों पर टोल टैक्स में छूट प्रदान की गई है। 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply