सागर। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की चौथे सेमेस्टर की हिंदी साहित्य की कापियां सागर में बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों से चेक कराने का मामले में जमकर चलने वाली कमीशनखोरी भी सामने आई है। दरअसल, अतिथि विद्वानों को उत्तर पुस्तिकाएं कमीशन देने के बाद जांचने के लिए मिलती हैं।
वे प्रत्येक कॉपी पर 2 से 7 रुपए तक कमीशन कोऑर्डिनेटर को देते हैं, तब उन्हें कॉपियां चेक करने को दी जाती हैं। कोऑर्डिनेटर को सिर्फ ज्यादा से ज्यादा कमीशन से मतलब होता है, फिर चाहे कॉपियां किसी से भी चेक कराई जाएं।
कुछ अतिथि विद्वानों से यह कमीशन लेने के बाद कॉपियां दी जाती हैं, तो कुछ से बिल भुगतान होने के बाद कमीशन लिया जाता है। इसी कमीशन के लेनदेन से जुड़ा एक ऑडियो इस मामले के बाद वायरल हुआ है। जिसमें अतिथि विद्वान और कोऑर्डिनेटर के बीच कॉपियों के जांचने, बिल लगाने, बीयू के डिप्टी डायरेक्टर यशवंत पटेल और उज्जैन विवि की कॉपियों के हुए भुगतान पर बीस फीसदी तक कमीशन की राशि देने को लेकर बातचीत हो रही है।
इनमें जो कोऑर्डिनेटर की आवाज है, वह कथित तौर पर डॉ. संजीव दुबे की बताई जा रही है। हालांकि डॉ. दुबे इसे फर्जी बताते हुए जांच कराने की बात कर रहे हैं। इस ऑडियो में एक बिचौलिए के तौर पर मनोज का नाम भी सामने आया है, जो अतिथि विद्वानों से कमीशन फिक्स कर कॉपियां जांचने को देता है। नवदुनिया से बातचीत में डॉ. दुबे भी मनोज जैन के घर कॉपियां रखवाने की बात स्वीकार कर रहे हैं।
सात दिन में जांचते हैं 5 हजार कॉपियां
मोटा कमीशन पाने के चक्कर में एक अतिथि विद्वान को 5 हजार तक कॉपियां दी जाती हैं, जो उन्हें सिर्फ सात दिन में चेक करके वापस करनी होती हैं। एक दिन में 700 कॉपियां कोई चेक नहीं कर सकता इसलिए ठेके पर छात्रों से कॉपियां चेक करा ली जाती हैं।
आसपास के जिलों में भी नेटवर्क
ज्यादा से ज्यादा कॉपियां चेक कराकर मोटा कमीशन कमाने के लिए बहुत बड़ा नेटवर्क तैयार किया गया है। सागर और आसपास के कई अतिथि विद्वान सागर आकर कमीशन पर कॉपियां ले जाते हैं। गढ़ाकोटा, शाहगढ़, दमोह, रहली, केसली, विदिशा, पन्ना, जबेरा, मालथौन सहित आसपास के जिले में अन्य स्थानों पर अतिथि विद्वानों को कॉपियां दी जाती हैं।
एक आंसरशीट जांचने का यह है रेट
महाराजा छत्रसाल विवि छतरपुर, डॉ. हरीसिंह गौर विवि सागर, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन, देवी अहिल्याबाई विवि इंदौर, अवधेश प्रताप सिंह विवि रीवा और जीवाजी विवि ग्वालियर की यूजी की एक आंसरशीट जांचने पर 15 और पीजी की आंसरशीट पर 20 रुपए का भुगतान किया जाता है। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय और भोज विश्वविद्यालय की यूजी की आंसरशीट पर 20 रुपए और पीजी की आंसरशीट पर 25 रुपए भुगतान किया जाता है। यह राशि सीधे कॉपी जांचने वाले को विवि से दी जाती है। कॉपी जांचने वाला इसी राशि में से 2 से 7 रुपए प्रति कॉपी तक कोऑर्डिनेटर को कमीशन देता है। जबकि विवि कोऑर्डिनेटर को प्रत्येक कॉपी पर 3 रुपए अलग से देता है।
(नोट- इस ऑडियो में पहली आवाज कथित तौर पर डॉ. संजीव दुबे की और दूसरी अतिथि विद्वान की बताई जा रही है, लेकिन यशभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
बातचीत का ऑडियो: तुम हिसाब किताब क्यों नहीं कर रहे?
संजीव- अपना पैसा आ गया है उज्जैन का, तुम हिसाब-किताब क्यों नहीं कर रहे?
अतिथि- जी सर हमने उन लोगों को भी फोन लगाया था, लेकिन।
संजीव- अरे तुम उनकी छोड़ो, हम तुम्हारी बात कर रहे। सब से ले लेंगे हम, उनसे डायरेक्ट ले लेंगे।
अतिथि- जी सर।
संजीव – हां, तुम्हारा कितना आ गया है?
अतिथि- सर हमारा 28 हजार 300 आया है।
संजीव- हां तो 28 दूनी कितने हो जाएंगे 56…. 56 सौ दो। कब लेकर आ रहे?
अतिथि- सर हम आज शाम को आएंगे।
संजीव- हां, बस ठीक है। हम बाकी सब से बात कर लेंगे।
अतिथि- सर कॉपियां और आई हैं क्या?
संजीव- भोपाल की इंग्लिश की और पॉलिटिकल साइंस की आई हैं।
अतिथि- जी सर। कोई को बताना तो नहीं है सर?
संजीव- अब हमने तो मनोज को दे दिया है, मनोज ही कर रहे हंै। हमारे घर में तो बहुत जमके काम चल रहा है तो रखने की जगह ही नहीं है। तो उन्हीं के घर ले गए हैं वो तो।
अतिथि- चंदन से बात हुई थी क्या सर?
संजीव- हमाई नहीं हुई अभी, तुम्हीं कर लो जो करना हो। वे सब लोग तुम से दलाल-मलाल कहने लगे।
अतिथि- अच्छा।
संजीव- वे यहां से इंग्लिश-विंग्लिश की ले गए थे उज्जैन की। वे हमने भोपाल भी सारे बिल फिर से भिजवा दिए हैं।
अतिथि- जी सर।
संजीव- हो जाएगा अब पेमेंट भोपाल का। तुम्हारा तो हो ही गया है।
अतिथि- जी सर एक बिल आया है।
संजीव- अरे तुम तो सीधे भोपाल जा-जा कर.. तुम सब काम करवा आए ना।
अतिथि- नहीं सर। एक बिल आया है 5 हजार 800 का। बाकी बड़े बिल, हमारे 5 बिल हैं, उनमें से कोई नहीं हुआ। हम सर पेपर में लगे थे तो सोच रहे थे कि बाद में बात करेंगे। एक बिल आया है, जैसे ही आएंगे तो हम आपको बता देंगे सर।
संजीव- वो लिस्ट बनाते थे न, वो लिस्ट हमने पटैल साब को भेज दी है। वे सारे बिल खोजवा रहे हैं और नहीं हैं तो वे देखदाख के चढ़वाएंगे, वो सब करवाएंगे पेमेंट।
अतिथि- जी सर।
संजीव- आओ फिर शाम को।
सब झूठी बातें, ऑडियो की जांच कराएं
सब झूठी बातें हैं। सब फर्जी है। सारे आरोप निराधार हैं। ई-पेमेंट है तो सबके खाते में जाता है। हम स्पष्ट रूप से नकारते हैं। ऑडियो की जांच कराएं। लैब में जांच हो। माहौल चल रहा है तो लोग मेरे खिलाफ कुछ भी जोड़ने लगे हैं। मैं कभी कमीशन नहीं लेता। जब मैं घर पर नहीं रहता था, तब दूर-दूर से जो कॉपी आती थीं, उन्हें मनोज जैन के घर रखवा देते थे। – डॉ. संजीव दुबे, कोऑर्डिनेटर
-
जरूरतमंद महिलाओं को वितरित की सिलाई मशीनें सिलाई मशीनों से आत्मनिर्भर बनने की राह,बाबा माधव शाह सेवा मंडल का सराहनीय प्रयास -
कंचन खदान में मिली लापता युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी -
शर्मा कैमिस्ट के संचालक पंकज शर्मा के भ्राताश्री विवेक शर्मा(डब्बू भैया)का देहावसान -
किराना व्यापारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित,अतुल सचदेवा अध्यक्ष, मयंक कस्तवार सचिव और संजय बरसैंया बने कोषाध्यक्ष -
हनुमान मंदिर में गणेश प्रतिमा को पानी में फेंकने का आरोप,मंदिर की सामग्री क्षतिग्रस्त किए जाने पर विहिप-बजरंग दल ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग -
युवा बनें अवसरों के निर्माता, स्वावलंबन की राह पर बढ़ाएं कदम,दिल्ली पब्लिक स्कूल में उद्यमिता सम्मेलन, 300 विद्यार्थियों ने लिया सहभागिता -
राजस्व-जलकर समीक्षा बैठक से गैरहाजिर 22 कर्मियों को नोटिस जारी,बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर दो दिवस में मांगा स्पष्टीकरण, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई -
कल कटनी पहुंचेगी सेवा संकल्प यात्रा की रूट नंबर-15 की बाइक टोली बडेरा से स्लिमनाबाद तक होगा आत्मीय स्वागत, स्वच्छता, वृक्षारोपण, लाभार्थी संवाद और नशामुक्ति युवा संकल्प कार्यक्रम -
माधव नगर दशहरा कमेटी की कमान सुशील मोटवानी को झूलेलाल मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए -
माधव नगर दशहरा कमेटी की कमान सुशील मोटवानी को झूलेलाल मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए -
गणेश प्रतिमा विसर्जन पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर निगमायुक्त ने जारी किया आदेश,जुलूस मार्ग से लेकर कृत्रिम विसर्जन कुंडों तक रहेंगी समुचित व्यवस्थाएं,चलित कुंड, स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल एवं सुरक्षा पर निगमायुक्त का विशेष फोकस -
सार्वजनिक मार्ग घेरकर दुकानदारी करने वालों पर निगम की एक और बड़ी कार्यवाही,95 अतिक्रमणकारियों को भेजा वैधानिक कार्रवाई का नोटिस,सुगम आवागमन और सफाई व्यवस्था में बाधा डालने वालों पर सख्ती निरंतर जारी -
3000 नशीली नाइट्राजेपाम गोलियों के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार माधवनगर पुलिस ने 13,500 रुपये की नशीली दवाएं और बाइक की जब्त -
स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, 16 युवक-युवतियां मिले नेचरल हाई और आवां स्पा सेंटर में कार्रवाई, अनैतिक सामग्री, टैबलेट व शराब की बोतलें बरामद -
उद्योगपति मदन लाल ग्रोवर पंचतत्व में विलीन गमगीन माहौल में पुत्र रंजन बाबू ग्रोवर ने दी मुखाग्नि, अंतिम विदाई में उमड़ा शहर -
कश्यप जयंती पर धूमधाम से निकला जुलूस, कसौधन समाज ने दिखाई एकजुटता -
MP Weather: मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून की मेहरबानी; कटनी-जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल -
कोतवाली पुलिस ने 2018 से फरार स्थायी वारंटी को रेलवे स्टेशन के पास से किया गिरफ्तार -
गणेश उत्सव की धूम: विसर्जन से पहले पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब,गणेश चौक के पारंपरिक मेले में शनिवार रात हजारों श्रद्धालुओं की भीड़, शहरभर के पंडालों में देर रात तक दर्शन का सिलसिला -
जलकर राहत योजना का लाभ दिलाने सुभाष चौक में लगा विशेष शिविर,निगम कार्यालय का कैश काउंटर शनिवार को भी रहा जारी, रविवार को भी मिलेगी भुगतान सुविधा
