आशीष शुक्ला..
मैहर। मैहर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई।
डियूटी में तैनात 2 एसआई को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी, हादसा नेशनल हाइवे नम्बर 30 में घटित हुआ।
सूत्रों के मुताबिक मोटरसाइकिल से खाना खा कर ढाबे से लौट रहे थे दोनों एसआई तभी यह हादसा हुआ।
एस आई अंकित सिंह कि मोके पर हुई मृत्यु हो गई जबकि हेमंत शर्मा गंभीर रूप से घायल है। उन्हें गंभीर हालत मैं मैहर सिविल अस्पताल से सतना रिफर किया गया।

