Site icon Yashbharat.com

ट्रेन में अपरिचितों ने पिलाया पानी महिलाएं बेहोश

yashbharat mono

कटनी। इलाहाबाद से चलकर कटनी आ रही पैसेंजर ट्रेन में सवार ग्राम जरवाही के आधा दर्जन लोगों को पानी में बेहोशी की दवा मिलाकर देने के बाद अज्ञात लोगों ने सोने चांदी के जेवरातों समेत अन्य सामान पार कर दिया।

इलाहाबाद इटारसी पैसेंजर में जहरखुरानी की वारदात
सोने चांदी के जेवरात सहित सामान चोरी

यह घटना इलाहाबाद से मानिकपुर के बीच विगत रात्रि घटित हुई। आज दोपहर ट्रेन के कटनी पहुंचने के बाद रेल पुलिस ने सभी बेहोश यात्रियों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। इसमे महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम जरवाही निवासी मुन्नी बाई पति बालकृष्ण खंपरिया 65 वर्ष, यशोदाबाई पति बालचंद कुशवाहा 45 वर्ष, भागवती बाई पति सुरेश चतुर्वेदी 50 वर्ष, ममता पति रामू दाहिया 27 वर्ष, काजल पिता रामू दाहिया 17 वर्ष व पिमला पति ओंकार सेन 50 वर्ष परषोत्तम महीने में गंगा स्नान करने के लिए इलाहाबाद गए थे और कल शुक्रवार को गंगा स्नान करने के बाद इलाहाबाद इटारसी पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर कटनी आ रहे थे।

बताया जाता है कि इलाहाबाद स्टेशन से ट्रेन रवाना होने के बाद किन्हीं अज्ञात लोगों ने इन महिलाओं से पानी की बोतल लेकर पानी लाकर देने के लिए कहा। थोड़ी देर बाद अज्ञात लोगों ने पानी लाकर दिया। बताया जाता है कि पानी पीने के बाद सभी महिलाएं बेहोश हो गईं। उनके बेहोश होने के बाद अज्ञात लोगों ने सोने चांदी के जेवरात और सामान पार कर दिया। पुलिस ने बताया कि 9 वर्षीय बालक अनमोल अवस्थी ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को फोन पर दी। जिस पर आज सुबह परिजन रेल पुलिस थाने पहुंचे और इसकी जानकारी दी। जैसे ही ट्रेन कटनी पहुंची, वैसे ही पुलिस ने ट्रेन की जनरल बोगी में सवार सभी बेहोश महिलाओं को उतारकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

सीटीएन सिनेमा में होगा सायना कप के फाइनल मैच का सीधा प्रसारण
कटनी। फारेस्टर प्लेग्राउण्ड में पहली बार टर्फ विकेट पर आयोजित हो रहे सायना इनविटेशनल क्रिकेट कप नाइट टूर्नामेंट के अंतर्गत कल 10 जून को होने वाले फाइनल मैच का सीधा प्रसारण सीटीएन सिनेमा चैनल पर किया जाएगा।

Exit mobile version