Site icon Yashbharat.com

अजब गजब: पत्‍नी की याद में बनवाया ‘सपनों का घर’, मौत के 3 साल बाद यूं कर दिया ‘जिंदा’

11 08 2020 statue 20615153

बेंगलुरु । कर्नाटक के कोप्पल निवासी एक उद्योगपति ने अपनी दिवंगत पत्नी की याद में सपनों का घर बनवाया है। अपने नए निवास में पत्नी की सिलकॉन वैक्‍स की हूबहू की मूर्ति स्थापित करके श्रद्धांजलि अर्पित की। उद्योगपति श्रीनिवास गुप्ता की पत्नी माधवी की जुलाई 2017 में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। अब माधवी की याद में बनाई गई सिलकॉन वैक्‍स की हूबहू मूर्ति उद्योगपति ने आवास के अंदर स्थापित कराया। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में बताया गया कि वास्तुकार, रंगनानावर की मदद से मूर्ति को उनके नए घर में स्थापित किया गया है।

तस्वीरों पर गौर करें तो माधवी की प्रतिमा इतने साफ तरीके से बनाई गई है कि बिलकुल जीवंत लग रही है। इसमें उनको मैजेंटा साड़ी और सोने के आभूषण में दिखाया गया है, जो सोफे पर बैठी हैं। अपनी पत्नी की मूर्ति के बारे में बात करते हुए, श्रीनिवास गुप्ता ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि उनका नया निवास स्थान माधवी के ‘सपनों का घर’ था। उद्योगपति ने यह भी कहा कि प्रतिमा का निर्माण बेंगलुरू के कलाकार श्रीधर मूर्ति ने एक वर्ष में किया।

श्रीनिवास गुप्ता एएनआई ने कहा, ‘पत्नी को अपने घर में फिर से देखना एक सुखद एहसास है क्योंकि यह उसका सपनों वाला घर था। बेंगलुरु के कलाकार श्रीधर मूर्ति ने मेरी पत्नी की प्रतिमा तैयार करने में एक साल का समय लिया। सिलिकॉन का इस्तेमाल स्थिरता के लिए किया गया।’ वहीं, तस्वीरों को देखने के बाद इंटरनेट पर यूजर्स भावुक है और अपने हिसाब उनको बधाई दे रहे हैं।

Exit mobile version