Site icon Yashbharat.com

हॉकी वर्ल्ड कप 2026: नीदरलैंड्स-बेल्जियम में होगा ‘भारत बनाम पाकिस्तान’ महामुकाबला; पाकिस्तानी टीम में बड़ा फेरबदल, नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगी पाक टीम

India-Pakistan Trade Halted: भारत ने पाकिस्तान के साथ किया व्यापार बंद, सभी वस्तुओं के आयात पर रोक

हॉकी वर्ल्ड कप 2026: नीदरलैंड्स-बेल्जियम में होगा ‘भारत बनाम पाकिस्तान’ महामुकाबला; पाकिस्तानी टीम में बड़ा फेरबदल, नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगी पाक टीम

कराची: पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) ने नीदरलैंड्स और बेल्जियम की संयुक्त मेजबानी में 15 से 30 अगस्त 2026 तक खेले जाने वाले FIH मेंस हॉकी वर्ल्ड कप के लिए 20 सदस्यीय पाकिस्तान टीम और मैनेजमेंट की घोषणा कर दी है। इस बार टीम की कमान अनुभवी ड्रैग-फ्लिकर अबू बकर महमूद को सौंपी गई है, जिन्हें हाल ही में पूर्व कप्तान अम्माद बट की जगह नया कप्तान नियुक्त किया गया था।

 कप्तानी में बड़ा बदलाव: अम्माद बट हटाए गए

वर्ल्ड कप टीम के ऐलान से ठीक पहले PHF ने अपनी व्यावसायिक विकास समिति की सिफारिश पर बड़ा फैसला लिया था। पिछले 14 सालों से टीम की कमान संभाल रहे अनुभवी मिडफील्डर अम्माद बट को कप्तानी से हटाकर अबू बकर महमूद को नया कप्तान बनाया गया। हालांकि, अम्माद बट एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर वर्ल्ड कप स्क्वॉड (इमाद शकील बट) में शामिल रहेंगे।

Pool-D में भारत और पाकिस्तान; 19 अगस्त को होगा ‘महामुकाबला’

वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को पूल-डी (Pool-D) में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और वेल्स की टीमें शामिल हैं:

 पाकिस्तान का 20 सदस्यीय स्क्वॉड और सपोर्ट स्टाफ

Exit mobile version