Site icon Yashbharat.com

अजब एमपी की गजब कहानी, पीएम आवास हाउसिंग बोर्ड के घर 2 लाख में लेकर 20 लाख में बेच रहा माफिया

21 04 2023 kokta tn pm awas 25

मध्यप्रदेश की अजब कहानी है। लोग घर के लिए जीवन भर कमाते हैं फिर घर बन जाये तो अपना जीवन सफल मानते हैं लेकिन एमपी में पीएम आवास सहित अन्य योजनाओं से निर्मित घरों को ही लोगों ने धंधा बना डाला।

नगर निगम, बीडीए और हाउसिंग बोर्ड की आवासीय परियोजनाओं में माफिया तंत्र सक्रिय है। जिसकी वजह से पात्र हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं, कुछ लोग आवासहीन बनकर अधिकारियों से मिलीभगत कर रियायती दरों पर मकान खरीदने के बाद इनमें रहने के बजाय मोटी कीमत पर दूसरे को बेच रहे हैं।

जबकि नियमानुसार रियायती दरों के आवासों को हितग्राही 15 वर्ष तक बेच नहीं सकता। ऐसा ही मामला कोकता में चल रहा है, जहां कुछ व्यक्तियों ने आवासहीन बनकर एक लाख 94 हजार रुपये में मकान खरीद तो लिया, लेकिन अब इन्हें पांच से सात लाख रुपये में बेचने के लिए इंटरनेट मीडिया पर खुलेआम विज्ञापन दे रहे हैं। वहीं, यहां के रहवासियों का कहना है कि ऐसे हालात इसलिए बन रहे हैं, क्योंकि नगर निगम के अधिकारियों ने मोटा कमीशन लेकर अपात्रों के हाथों में प्रधानमंत्री आवासों की चाबियां सौप दी हैं।

Exit mobile version