Site icon Yashbharat.com

सागर में 48 नए कोरोना केस, 2 दिन में मिले 96 पॉजिटिव : नगर निगम आयुक्त भी हुए संक्रमित

saugor sagar

saugor sagar

सागर, आशीष शुक्ला।  मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज की मृत्यु पर परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस के हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत।

सागर यश भारत/ जिले में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी बना हुआ है। आज बुधवार को फिर 48 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। कल भी इतने ही पॉजिटिव मरीज मिले थे जिन्हे मिलाकर दो दिन में यह आंकड़ा 96 पर पहुंच गया है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में सागर नगर निगम के आयुक्त आर पी अहिरवार के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। वहीं 11 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है तथा 1 व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु भी हुई है।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब के इंचार्ज डॉ सुमित रावत से यश भारत को मिली जानकारी के अनुसार जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 920 पर पहुंच गई है।

मंगलवार को आई रिपोर्ट में जिन 48 व्यक्तियों की जांच पॉजिटिव आई है उनमें सागर नगर निगम के आयुक्त आरपी अहिरवार भी शामिल हैं। सोमवार से ही इनके संक्रमित होने की खबर यश भारत के संभागीय ब्यूरो तक आ चुकी थी।लेकिन मंगलवार को जारी रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हो सकी। गौरतलब है कि आयुक्त श्री अहिरवार पिछले 1 साल से ही संक्रमण की रोकथाम की कमान खुद ही सम्हाले हुए हैं। इस 1 साल में खुद के संक्रमण की परवाह किए बिना मैदानी स्तर पर उतर कर उन्होंने मोर्चा सम्हाला हुआ है। यश भारत को उन्होंने बताया कि वे होम आइसोलेट होकर घर पर ही अपना ईलाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ सुरक्षा और दूरी ही इस बीमारी का इलाज है, जिसे सभी को अपनाना चाहिए।

Exit mobile version