Site icon Yashbharat.com

भय्यू महाराज सुसाइड केस: नहीं हो सकी बेटी कुहू से पूछताछ

bhayyu shraddhanjali 15 06 2018

NDIRk=tih> rc{r˜gkx fUàJüNl müxh bü dwh¥Jth fUtu C©gq bnthts fUe NtufUmCt bü ytY ßgt=t;h ˜tud cuxe fwUþ mu rb˜u ytih Wmu mtkÀJlt =e> WlfUe vÀle ztp. ytgwMe, WlfuU vrhsl J muJt=th rJltgfU mrn; fURo ˜tud Jntk btisq= :u> ------- mkckr"; Fch- C©gq bnthts fUe ytÀbnÀgt mu swzu mbtath

इंदौर। आध्यात्मिक गुरू भय्यू महाराज सुसाइड केस में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। पुलिस ने दो दिन बाद परिजनोंं से पूछताछ शुरू की। पुलिस की 7 सदस्यीय टीम भय्यू महाराज के विजयनगर स्थित निवास स्थान शिवनेरी पहुंची और करीब 6 घंटे तक यहां पूछताछ का सिलसिला चला।

पहले ये बताया गया था कि पुलिस भय्यू महाराज की पत्नी डॉ. आयुषी, बेटी कुहू और महाराज के मुख्य सेवादार विनायक दुधाले से पूछताछ करेगी। लेकिन आज कुहू के बयान नहीं हो सके। पुलिस हालांकि पहले ही दिन पत्नी डॉ. आयुषी और सेवादार विनायक से प्रारंभिक पूछताछ कर चुकी थी। विजयनगर के स्कीम नंबर 74 स्थित निवास स्थान शिवनेरी पर पुलिस ने शुक्रवार को 4 लोगों के बयान लिए। पुलिस ने भय्यू महाराज की दोनों बहनों और 2 सेवादारो के बयान दर्ज किए। पुलिस के मुताबिक अभी तक की पूछताछ में भय्यू महाराज के आत्महत्या के पीछे का ठोस कारण सामने नहीं आ पाया है। ये पूछताछ करीब 6 घंटे तक चली।

पुलिस ने बताया कि बेटी कुहू निवास पर नहीं थी लिहाजा उसके बयान नहीं हो पाए। संभवतः कुहू पिता के अस्थि विसर्जन और रस्म के सिलसिले में शहर से बाहर है, पुलिस ने कुहू के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की।
आपको बता दें कि सीएसपी मनोज रत्नाकर के नेतृत्व में पुलिस की 7 सदस्यीय टीम भय्यू महाराज के स्कीम नंबर 74 स्थित निवास स्थान शिवनेरी पहुंची थी। सीएसपी मनोज रत्नाकर ही इस पूरे मामले के जांच अधिकारी भी हैं। पुलिस की इस टीम में महिला अधिकारी भी शामिल थी।

गुरुवार को पुलिस ने भय्यूू महाराज के सेवादारों और नजदीकी लोगोंं से पूछताछ की थी। पुलिस पत्नी डॉ. आयुषी और विनायक से दूसरे दौर की पूछताछ भी करेगी।

इस मामले में भय्यू महाराज की पत्नी डॉ. आयुषी और बेटी कुहू के बीच विवाद तो मुख्य कारण के रुप में सामने आया ही है, लेकिन भय्यू महाराज की मौत जिन परिस्थितियों में हुई उसे लेकर पुलिस सारे बिन्दुओं को टटोल रही है।
भय्यू महाराज सुसाइड केस, पत्नी आयुषी और बेटी कुहू से पूछताछ के लिए पहुंची पुलिस

इधर भय्यू महाराज ने अपने सुसाइड नोट में आश्रम की तमाम सम्पत्ति और सारे वित्तीय अधिकार अपने मुख्य सेवादार विनायक को सौंपने का जिक्र किया जिससे इस केस में पेचादगियां और बढ़ गईं। बताया जा रहा है कि भय्यू महाराज की कुल सम्पत्ति एक हजार करोड़ से भी ज्यादा की है। इनमें उनके सूर्योदय आश्रम और

Exit mobile version