गैस उपभोक्ताओं की समस्या पर महिला इकाई सख्त: परसोत्तम गैस एजेंसी का किया निरीक्षण,OTP के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायत, ट्रांसफर प्रक्रिया में अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

गैस उपभोक्ताओं की समस्या पर महिला इकाई सख्त: परसोत्तम गैस एजेंसी का किया निरीक्षण,OTP के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायत, ट्रांसफर प्रक्रिया में अव्यवस्था पर जताई नाराजग

कटनी। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला के निर्देश पर जिला महिला इकाई की टीम ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के मद्देनजर परसोत्तम गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं ने बताया कि केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण होने और ओटीपी आने के बाद भी कई लोगों को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

 

उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी द्वारा उन्हें आश्वासन दिया जाता है कि ओटीपी आने के तुरंत बाद सिलेंडर दे दिया जाएगा, लेकिन कई मामलों में एक सप्ताह से 15 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। इसके अलावा गैस कनेक्शन ट्रांसफर कराने के लिए उपभोक्ता सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, फिर भी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है।

 

लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए आज जिला महिला इकाई की टीम एजेंसी पहुंची और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान टीम ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं और उन्हें शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

 

निरीक्षण के दौरान जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सेन, प्रदेश सह सचिव कल्पना दुबे, ग्रामीण अध्यक्ष शशि शुक्ला, संभागीय उपाध्यक्ष अलका वर्मा, जिला उपाध्यक्ष आशा सुहाने, उपाध्यक्ष अलका अग्रवाल एवं यूथ विंग अध्यक्ष अमन सुहाने मौजूद रहे।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि कटनी जिले की सभी गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को आ रही समस्याओं का समाधान किया जा सके और उन्हें बेहतर सेवा मिल सके। महिला इकाई टीम का उद्देश्य उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करना और आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराना है।

Exit mobile version