Site icon Yashbharat.com

दतिया: सनसनीखेज वारदात, भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या

IMG 20260331 WA0029

दतिया: सनसनीखेज वारदात, भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्य

दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले से आज सुबह एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहाँ बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव और दहशत का माहौल है।

सिर में मारी गोली, मौके पर हुई मौत
मिली जानकारी के अनुसार, नगर पालिका परिषद दतिया के वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाह की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पार्षद के सिर में बेहद करीब से गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सुबह 9 बजे की घटना, इलाके में हड़कंप
यह पूरी वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवड़ा चुंगी के पास की है। आज सुबह करीब 9 बजे जब पार्षद क्षेत्र में मौजूद थे, तभी घात लगाए हमलावरों ने इस खूनी खेल को अंजाम दिया। सुबह-सुबह हुई इस हत्या की खबर फैलते ही शहर में सनसनी फैल गई और भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हमलावरों की तलाश में नाकेबंदी कर दी गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version