Latest

बड़ी खबर: बंगाल के मध्यग्राम में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या

कोलकाता/मध्यग्राम: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में,  बीजेपी के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए (PA) की मध्यग्राम इलाके में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव व्याप्त है।

कैसे हुई घटना?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने बेहद करीब से गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल हमलावर फरार हैं और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Back to top button