पालकी पर सवार हो निकले महावीर, शहर में धूमधाम से मनाई गई महावीर स्वामी की जयंती, श्रीजी की शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत

पालकी पर सवार हो निकले महावीर, शहर में धूमधाम से मनाई गई महावीर स्वामी की जयंती, श्रीजी की शोभायात्रा का जगह-जगह स्वाग

कटनी। आचार्य श्री विद्या सागर युवा मंडल के तत्वाधान में अहिंसा के अग्रदूत भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर प्रात: महावीर चौक से श्री जी की भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होकर घंटाघर, गर्ग चौराहा, नई बस्ती, हीरागंज, गोलबाजार, मेन रोड, सुभाष चौक, कपड़ा बाजार, जवाहर चौक से होते हुए महावीर कीर्ति स्तम्भ में समाप्त हुई। यात्रा में सबसे आगे धर्मध्वज लिए अश्वारोही धार्मिक झांकियां, भजन गाते युवा जन डांडिया, गरबा नृत्य करती महिलाएं, महावीर जी के संदेशों की तख्ती लेकर रात्रिकालीन पाठशाला बालक बालिकाएं चल रही थी। दो पालकी एवं दो रथ पर सवारी श्री जी को लेकर भक्तगण चल रहे थे। शोभायात्रा में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रायल, जैन मिलन संस्था द्वारा स्वागत एवं श्री 1008 चंद्रप्रभ ज्ञानोदय संगीत मंडल द्वारा सुभाष चौक पर महाआरती एवं भोजन वितरण किया गया। यात्रा में दिगम्बर जैन समाज पंचायत महासभा, नवयुवक मंडल बालिका मंडल, जिनासा परिवार, अखिल भारत वर्षीय दिगम्बर जैन महिला मंडल, आचार्य विद्यासागर नवयुवक मंडल, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप, मेन चेतनोदय तीर्थ कमेटी, मगवान महावीर विकलांग पुर्नस्थापन केंद्र, गुरु भक्त मंडल सभी जैन मंदिरों के पदाधिकारियो सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में धर्मानुरागी बंधुओं माताओ वहनों ने शामिल होकर धर्मलाभ लिया।

Exit mobile version