Site icon Yashbharat.com

आदिवासी युवको के साथ मारपीट करने वाला आदतन अपराधी दीपक परिहार अपने अन्य चार साथियों के साथ कुठला पुलिस की गिरफ्त में

IMG 20260331 WA0119

 

 

आदिवासी युवको के साथ मारपीट करने वाला आदतन अपराधी दीपक परिहार अपने अन्य चार साथियों के साथ कुठला पुलिस की गिरफ्त मे

कटनी -पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0)  के द्वारा समाज को भय मुक्त एवं निर्बाध जीवन यापन का वातावरण बनाएँ रखने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में दिनांक 31/03/2026 को कुठला पुलिस ने आदिवासी युवकों के साथ मारपीट करने वाले सभी आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है ।

घटना का विवरण – ज्ञातव्य हो कि दिनांक 15/03/2026 को प्रार्थी सुखदेव कोल उर्फ भूरा पिता शिवप्रसाद कोल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कन्हवारा थाना कुठला जिला कटनी द्वारा थाना उपस्थित आकर सूचना दी गई कि उसके गांव की महिलाएं जंगल में लकड़ी लेने जाती हैं, जिन्हें फॉरेस्ट कर्मियों द्वारा रोका जाता है, जबकि उसी क्षेत्र में मुरुम की खुदाई हो रही थी। इस संबंध में प्रार्थी एवं गोरेलाल कोल द्वारा होली के दूसरे दिन खुदाई स्थल का वीडियो बनाकर फॉरेस्ट कर्मियों को अवगत कराया गया तथा सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किया गया । उक्त वीडियो से नाराज होकर दिनांक 14/03/2026 की रात्रि में दीपक परिहार निवासी जटवारा अपने साथियों के साथ दीपक जलोना के फार्म हाउस पहुँचा, जहाँ गुड्डा दाहिया के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की इसके पश्चात आरोपीगण प्रार्थी के घर पहुंचे, जहाँ दीपक परिहार, उसका ड्राइवर अभिषेक पटेल, लखन साहू एवं अन्य 5-6 साथियों ने प्रार्थी को पकड़कर घर के पास गली में ले जाकर हाथ-मुक्कों व लात-घूंसों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी, जिससे प्रार्थी बेहोश हो गया । घटना के बाद आरोपीगण गोरेलाल कोल के घर जाकर उसे जबरन बाहर ले गए तथा मुरुम खुदाई स्थल के पास ले जाकर उसके साथ भी गाली-गलौज एवं मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं । जिसमें सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पता तलाश कुठला पुलिस द्वारा परम्परागत एवं तकनीकी सहायता लेकर विवेचना करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के बारे में सुराग जुटाये जिसके फलस्वरूप घटना के आरोपीगण 1. दीपक सिंह परिहार पिता राजेन्द्र सिंह परिहार उम्र 31 बर्ष निवासी जटवारा 2. अभिषेक पटेल पिता गेंदलाल पटेल उम्र 23 बर्ष निवासी जटवारा, 3. लखन लाल साहू पिता रमेश साहू उम्र 33 वर्ष निवासी शिव मंदिर के पास वार्ड नम्बर 5 चाका, 4. सुमित यादव पिता राजेन्द्र यादव उम्र 24 साल निबासी चाका वार्ड नम्बर 5 थाना कुठला कटनी, 5. पंचम आदिवासी पिता जगदीश भूमिया उम्र 31 वर्ष निवासी जटवारा थाना कुठला जिला कटनी को पकड़कर सघन पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किये तथा घटना में प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा XUV 300 MP21ZA7479 को जप्त किया गया है । आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहाँ से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है ।

गिरफ्तार आरोपी मे दीपक सिंह परिहार पिता राजेन्द्र सिंह परिहार उम्र 31 बर्ष निवासी जटवारा थाना कुठला अभिषेक पटेल पिता गेंदलाल पटेल उम्र 23 बर्ष निवासी जटवारा थाना कुठला लखन लाल साहू पिता रमेश साहू उम्र 33 वर्ष निवासी शिव मंदिर के पास वार्ड नम्बर 5 चाका थाना कुठला सुमित यादव पिता राजेन्द्र यादव उम्र 24 साल निबासी चाका वार्ड नम्बर 5 थाना कुठला कटनी,पंचम आदिवासी पिता जगदीश भूमिया उम्र 31 वर्ष निवासी जटवारा थाना कुठला जिला कटनी

पूर्व आपराधिक रिकार्डः- आरोपी दीपक सिंह परिहार के विरुद्ध पूर्व से 6 अपराध पंजीबद्ध है ।

विशेष भूमिकाः- सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में की गई जिसमें प्रधान आरक्षक अजीत मिश्रा, नरेन्द्र पटेल, आरक्षक अभय यादव एवं अन्य स्टॉफ की भूमिका सराहनीय रही है ।

Exit mobile version