katniमध्यप्रदेश

महिलाओं ने रखा हरतालिका तीज का व्रत, किया पूजन रात्रि जागरण कर किया जायेगा भजन कीर्तन 

महिलाओं ने रखा हरतालिका तीज का व्रत, किया पूजन रात भर किया जायेगा भजन कीर्तन

 

कटनी -क्षेत्र में हरतालिका तीज पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना को लेकर विधि-विधान से हरतालिका तीज का व्रत रखा। व्रती महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की।

पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर पूजा स्थल पर एकत्रित होकर भगवान शिव-पार्वती की प्रतिमा के समक्ष पूजन किया। इस दौरान माता पार्वती को सुहाग की सामग्री अर्पित कर अखंड सौभाग्य की कामना की गई। महिलाओं ने हरतालिका तीज की कथा का श्रवण भी किया।

पूजन के बाद रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिलाएं भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों की प्रस्तुति देंगी। देर रात तक चलने वाले जागरण में श्रद्धालु भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करेंगे। पर्व को लेकर मंदिरों और पूजा स्थलों पर विशेष सजावट की गई है। हरतालिका तीज के धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

Back to top button