सेक्रेड हार्ट स्कूल में कल होगा मेगा करियर कॉन्क्लेव 2026, 30 से अधिक विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से रूबरू होंगे विद्यार्थी,छात्रों को मिलेंगे करियर के नए विकल्प, विशेषज्ञों से मार्गदर्शन लेकर भविष्य की योजनाओं को दे सकेंगे दिशा

IMG 20261114 WA0015

 

सेक्रेड हार्ट स्कूल में कल होगा मेगा करियर कॉन्क्लेव 2026, 30 से अधिक विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से रूबरू होंगे विद्यार्थी,छात्रों को मिलेंगे करियर के नए विकल्प, विशेषज्ञों से मार्गदर्शन लेकर भविष्य की योजनाओं को दे सकेंगे दिश

कटनी। सेक्रेड हार्ट इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, कटनी में रविवार 15 नवंबर को मेगा करियर कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय की 45 वर्षों की गौरवशाली शैक्षणिक विरासत के तहत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और भविष्य के करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना है।

सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होने वाले इस कॉन्क्लेव में 30 से अधिक अग्रणी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि एक ही मंच पर उपलब्ध रहेंगे। विद्यार्थी विभिन्न विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, रोजगार की संभावनाओं और करियर के नए क्षेत्रों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने, अपनी रुचि और योग्यता के अनुरूप करियर विकल्प तलाशने तथा भविष्य की शैक्षणिक योजनाओं को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही वे अपने सवालों का समाधान भी विशेषज्ञों से प्राप्त कर सकेंगे।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में सही समय पर करियर का चुनाव विद्यार्थियों के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य से इस कॉन्क्लेव को आयोजित किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी एक ही स्थान पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और करियर संभावनाओं से परिचित हो सकें।

यह कार्यक्रम सभी विद्यार्थियों और इच्छुक अभिभावकों के लिए खुला रहेगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9340116101 पर संपर्क किया जा सकता है।