बाल अधिकार सप्ताह का पाँचवाँ दिन मानसिक स्वास्थ्य और ऑनलाइन लैंगिक शोषण के प्रति जागरूकता पर केंद्रित

Picsart 26 11 18 18 17 47 100

 

 

बाल अधिकार सप्ताह का पाँचवाँ दिन मानसिक स्वास्थ्य और ऑनलाइन लैंगिक शोषण के प्रति जागरूकता पर केंद्रि

 

कटनी- बाल अधिकार सप्ताह के पाँचवें दिन कटनी जिले में बहोरीबंद विकासखंड में मानसिक स्वास्थ्य और ऑनलाइन लैंगिक शोषण के मुद्दों पर केंद्रित जागरूकता गतिविधियाँ जिला कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन एवं रासेयो के जिला संगठक डॉक्टर रुक्मणी प्रताप सिंह व आवाज जन कल्याण समिति के मार्गदर्शन में आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद के बच्चों को बताया गया कि डिजिटल माध्यमों से बच्चों का लैंगिक शोषण किस तरह किया जाता है और ऐसी घटनाओं का बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही इससे बचाव के प्रावधानों की जानकारी दी गई। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.यू. सिद्दकी NSS प्रभारी श्री राजेंद्र कु. उइके , सुश्री दिव्य तिवारी , श्री रवि शंकर सिंह मरावी , श्री नवीन गौतम एवं अन्य अतिथि विद्वान की गरिमामई उपस्थिति रही ।

आवाज जनकल्याण समिति के परामर्शदाता श्री मयंक मिश्रा तथा संस्था की सदस्य श्रीमती दुर्गा जायसवाल ने महाविद्यालय के बच्चों के साथ संवाद किया। बातचीत में ऑनलाइन माध्यमों से होने वाले लैंगिक शोषण के विभिन्न रूपों, उनसे जुड़े जोखिमों और बच्चों पर पड़ने वाले मानसिक एवं भावनात्मक प्रभावों पर चर्चा की गई। बच्चों को समझाया गया कि ऑनलाइन उत्पीड़न, अनुचित संदेश, निजी तस्वीरों का दुरुपयोग और धमकी, डिजिटल अरेस्ट जैसी स्थितियाँ एवं उनके मन में डर, तनाव, असुरक्षा और अकेलेपन

की भावना पैदा कर सकती हैं। ऐसी परिस्थितियों में बच्चों को चुप रहने के बजाय किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करने और समय पर सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।