जनसुनवाई में मचा हड़कंप: शिकायत की जगह SP को सौंपा सुसाइड नोट; नरवर थाना पुलिस की अनसुनी से आहत महिला ने जहर खाकर कंट्रोल रूम में दी दस्तक, जिला अस्पताल में भर्ती

IMG 20250424 WA0005

जनसुनवाई में मचा हड़कंप: शिकायत की जगह SP को सौंपा सुसाइड नोट; नरवर थाना पुलिस की अनसुनी से आहत महिला ने जहर खाकर कंट्रोल रूम में दी दस्तक, जिला अस्पताल में भर्ती

yashbharat.com डेस्क। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम में उस समय अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया, जब एक पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक (SP) के समक्ष पहुंचकर कोई सामान्य शिकायती आवेदन देने के बजाय अपना सुसाइड नोट सौंप दिया। महिला ने मौके पर यह चौंकाने वाला खुलासा किया कि नरवर थाना पुलिस द्वारा उसकी शिकायत की लगातार अनसुनी किए जाने से आहत और परेशान होकर उसने जहर खा लिया है।

महिला द्वारा जहर खाए जाने की बात सुनते ही पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। तत्काल मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

इसे भी पढ़ें-  हेड कोच गौतम गंभीर की बात से असहमत हुए कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- 'हमारा मकसद सीरीज जीतना था, जो हमने 3-1 से कर दिखाया'