मध्यप्रदेश

Weather Updates : मध्‍य प्रदेश के 34 जिलों का मौसम शुष्क, अगले 24 घंटे में इन 18 जिलों में हो सकता है ऐसा

भोपाल। प्रदेश के 34 जिलों में अगले 24 घंटे मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, 18 जिलों में मंगलवार को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। स्थानीय मौसम विभाग ने इसकी संभावना जाहिर की है। गरज-चमक के साथ बारिश होने वाले जिलों में रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, डिंडौरी, खंडवा, बुरहानपुर, खरगौन, ग्वालियर, दतिया, भिंड, जबलपुर, बालाघाट, सिवनी एवं मंडला का नाम शामिल है।

इधर, सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, हवाएं भी चलीं, लेकिन बारिश नहीं हुई। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक है। बादल छंटने से उमस बढ़ गई।

मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि फिलहाल हवाओं का रुख दक्षिणी-पश्चिमी बना हुआ है, जिससे नमी आ रही है, जो गर्मी से राहत दिला रही है, मगर बारिश का दौर थमा हुआ है। वहीं, आगामी 24 घंटों में कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना है।

नहीं बन पा रहा कोई सिस्टम, इसलिए बारिश के आसार नहीं

प्रदेश में बारिश थमने के बाद दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। बारिश नहीं होने से नमी भी कम होती जा रही है। इसी वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में भी कोई सिस्टम नहीं बन पा रहा है। लिहाजा, बारिश की संभावना कम ही दिखाई दे रही है।

भोपाल सहित इन 34 जिलों में शुष्क बना रहेगा मौसम

भोपाल, इंदौर, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, भोपाल, रायसेन, सीहोर, उज्जैन, शाजापुर, देवास, होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, नीमच, रतलाम, मंदसौर, आगर, राजगढ़, विदिशा, नरसिंहपुर, कटनी, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, श्योपुरकलां, मुरैना, सागर, पन्ना, टीकमगढ़, दमोह एवं छतपुर में आगामी 24 घंटे मौसम शुष्क बना रहेगा।

प्रदेश के चार महानगरों का तापमान

शहर- अधिकतम तापमान – न्यूनतम तापमान

भोपाल – 33.7 – 25.4

इंदौर – 33.0 – 24.6

ग्वालियर – 36.4 – 28.0

जबलपुर – 35.3 – 26.8

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply