Latestमध्यप्रदेश

Weather Update हवा में नमी के साथ छिटपुट बारिश के संकेत फिर बढ़ेगी गर्मी

Weather Update मौसम प्रणालियों के असर से हवा के साथ नमी आने का सिलसिला बना हुआ है, जिसके चलते बादल छाए हुए हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश हो रही है। गुरुवार दोपहर में भोपाल में तीन मिलीमीटर बारिश हुई। सबसे अधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया।

जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सैलाना, धार, रतलाम, इंदौर, सिवनी, जबलपुर, टीकमगढ़, उज्जैन व मंडला में बारिश हुई है। भोपाल, शहडोल एवं चंबल संभाग के जिलों में बूंदाबांदी हुई।

मौसम विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया कि हवा के साथ नमी आ रही है। इस वजह से गरज-चमक के साथ अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो रही है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी तीन-चार दिनों तक और बना रह सकता है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक छिटपुट बारिश होने का सिलसिला अभी तीन-चार दिनों तक बना रह सकता है। हालांकि अब तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम