Site icon Yashbharat.com

Weather Update MP : मध्‍य प्रदेश में लू से मिली राहत, अब तेज बरसात के आसार

barish

Madhya Pradesh Weather Update : भोपाल। राजस्थान, छत्तीसगढ़ पर बने ऊपरी हवा के चक्रवात और उत्तर मप्र से ट्रफ के गुजरने के कारण प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रीवा, सतना, सीधी, ग्वालियर, दतिया, खजुराहो में आंधी चलने के साथ तेज बौछारें भी पड़ीं। बादल छाने और बौछारें पड़ने के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी है। सबसे अधिक 44 डिग्री तापमान रायसेन और मुरैना में दर्ज किया गया। प्रदेश में शुक्रवार को कहीं भी लू नहीं चली। राजधानी में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री दर्ज हुआ।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में राजस्थान और छत्तीसगढ़ पर ऊपरी हवा के चक्रवात बने हुए हैं। इन सिस्टम से होकर एक द्रोणिका लाइन उत्तरी मप्र से होकर गुजर रही है। इसके अतिरिक्त अरब सागर में एक अबदाब का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से वातावरण में नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। दिन के तापमान बढ़े हुए रहने और नमी मिलने के कारण प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Exit mobile version