Site icon Yashbharat.com

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सटे गांव में घुसे बाघ को ग्रामीणों ने खदेड़ा, देखें VIDEO

Screenshot 20240130 214151 WhatsApp

Tiger कटनी जिले  में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क से सटे बसे गांव में आये दिन बाघ की मूवमेंट होती रहती है अक्सर यहां घटनाओं से भी लोग दहशत में रहते हैं। ऐसा ही आज एक बार फिर हुआ जब एक बाघ घांव बड़वार में घुस गया। बाघ के दिखने की खबर गांव में आग की तरह फैली तो लोग बाहर निकले और बाघ को गांव से बाहर खदेड़ दिया।

दरअसल उमरिया  जिले के बांधवगढ टाइगर रिज़र्व अंतर्गत धमोखर वन परिक्षेत्र के ग्राम बड़वार में रिहायशी क्षेत्र में बाघ की मूवमेंट देखा गया जिससे ग्रामीणों मे दहशत का माहौल निर्मित है। हालांकि बाघ को देखने के बाद ग्रामीण एकत्रित होकर उसे जंगल की ओर खदेड़ दिया है पर ग्रामीणों मे दहशत बनी है।

Exit mobile version