Site icon Yashbharat.com

Video: माधवनगर स्टेशन के पास सूने मकान में मिली युवक की रक्तरंजित लाश, धारदार हथियार से हुई हत्या!

IMG 20180715 WA0017

कटनी। उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर रेल स्टेशन से सटे बसे एक सुनसान घर मे युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई।

युवक की धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा गया। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। अज्ञात हत्यारों की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक सुमित पिता श्याम गौड़ 25 वर्ष निवासी मंगलनगर कल शाम अपनी पेशन गाड़ी से घर से निकला था।

रात भर वह घर नहीं आया, आज सुबह उसकी इस मकान में लाश मिली। हत्या का यह मामला काफी पेचीदा है दरअसल जिस मकान में सुमित की लाश मिली वह मकान दुर्गा ठाकुर का है , दुर्गा का दोस्त सुमित है। दुर्गा के अनुसार दोस्तों को उसने इस घर की चाबी देकर रखी है जिसमे ऋषिकेश और सरमन नामक युवक शामिल हैं।

एक चाबी स्वय दुर्गा के पास भी है। कल किसी काम से दुर्गा ने ऋषिकेश और सरमन से चाबी मांगी लेकिन इन लोगों ने नहीं दी तब दुर्गा अपनी चाबी लेकर सुबह घर पहुंचा। दरवाजा खोला तो मंजर देखकर दंग रह गया।

यहां सुमित की रक्त रंजित लाश पड़ी थी। तुरन्त दुर्गा ने पुलिस को खबर की। प्रथम दृष्टया प्रतीत है कि तीन चार लोगों ने इस मकान में पहले शराब खोरी की फिर सुमित को मौत के घाट उतार दिया। चूंकि चाबी ऋषिकेश और सरमन के पास थी लिहाजा इन पर शक की सुई घूमती है। फिलहाल दोनो का पता नहीं है जबकि दुर्गा ठाकुर की भी कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही। मामले की जांच चल रही है। सुमित की पेशन गाड़ी भी गायब है।

Exit mobile version