Video : गांधी मैदान में JDU का कार्यकर्ता सम्मेलन, पैर दबवाते दिखे विधायक
पटना. जनता के हित की हुंकार भरने वाली छ्वष्ठ का एक नया चेहरा रविवार को देखने को मिला. पार्टी के एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान जनता के प्रतिनिधी और नवादा से जेडीयू विधायक कौशल यादव सम्मेलन के दौरान अपने ही कार्यकर्ताओं से पैर दबवाते दिखे. इस दौरान उनका किसी ने वीडियो बना लिया जो बाद में वायरल हो गया. जानकारी के अनुसार विधायक महोदय अपने कार्यकर्ता के साथ गांधी मैदान पहुंचते ही थक गए और जमीन पर लेट गए. जिसके बाद यादव के समर्थक उनके पैर दबाने लगे. इस दौरान विधायक आराम से लेटे दिखे
#WATCH Bihar: Janata Dal (United) MLA from Nawada, Kaushal Yadav gets his legs massaged by party workers at Gandhi Maidan in Patna. pic.twitter.com/5W2QUPtM3M
— ANI (@ANI) March 1, 2020
नीतीश कुमार बोले- ष्ट्र्र और हृक्रष्ट पर बनी स्टैंडिंग कमिटी में लालू भी थे
बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रविवार को जेडीयू कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के लोगों ने उन्हें वर्ष 2005 में मौका दिया था, तब से वह लगातार काम कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि जो लोग उन पर सवाल उठाते हैं, उनको वह बहुत जल्द जवाब देंगे. नीतीश कुमार ने एक बार फिर ये दोहराया कि सीएए और एनआरसी पर बनी स्टैंडिंग कमिटी में लालू प्रसाद यादव भी थे. उन्होंने कहा हृक्कक्र को लेकर हमने विधानसभा में प्रस्ताव लाकर साफ़ कर दिया कि वर्ष 2010 वाले आधार पर ही हो हृक्कक्र लागू होगा और बिहार में एनआरसी लागू नहीं होगी. साथ ही नीतीश ने अपने जन्मदिन के मौके पर आगामी विधानसभा चुनाव हृष्ठ्र के साथ ही लड़ने का ऐलान भी कर दिया. साथ ही 200 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा भी किया.तनाव न फैलाएं
सीएम नीतीश के जन्मदिन पर पटना के गांधी मैदान में बड़ी तादाद में जेडीयू कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ. इस दौरान सीएम नीतीश ने कहा, ‘सीएए का मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया है. कोर्ट के फैसले का इंतजार कीजिए. समाज में इन मुद्दों पर तनाव न फैलाएं. कुछ लोग चाहते हैं कि भारत का माहौल 1947 वाला हो जाए, लेकिन ऐसा किसी भी क़ीमत पर नहीं होने देना है. भारत एक है, एक था और एक ही रहेगा.’

