Site icon Yashbharat.com

महापौर  प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में आयोजित मेयर-इन-काउंसिल की बैठक में विभिन्न विकास एवं महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली स्वीकृति

IMG 20260508 WA0048

महापौर  प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में आयोजित मेयर-इन-काउंसिल की बैठक में विभिन्न विकास एवं महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली स्वीकृत

 

कटनी – नगर पालिक निगम कटनी में महापौर  प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में शुक्रवार की आयोजित मेयर-इन-काउंसिल की बैठक में नगर विकास एवं महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर उपस्थित सदस्यों द्वारा विचार-विमर्श कर उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई।

 

बैठक का आयोजन नगर निगम के मेयर इन काउंसिल सभाकक्ष में किया गया। इस दौरान निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार, एम आई सी सदस्य श्रीमती बीना संजू बैनर्जी, सुमन राजू माखीजा, तुलसा गुलाब बेन, सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, जय नारायण निषाद, उपायुक्त शैलेश गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी रही।

 

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत ए.एच.पी घटक के द्वितीय चरण के प्रेमनगर, खिरहनी के हितग्राहियों के पुनरीक्षित प्राक्कलन की स्वीकृति से संबंधित प्रस्ताव पर महापौर श्रीमती सूरी द्वारा जानकारी चाही गई कि स्वीकृति की अधिकारिता किसे है। विभाग द्वारा बताया गया कि उक्त कार्य की स्वीकृति की अधिकारिता मेयर इन काउंसिल में निहित है। जिसपर प्रकरण पर विचार विमर्श किया जाकर स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं आगामी वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए नाला सफाई हेतु 50 आउटसोर्स श्रमिकों की स्वीकृति एवं 02 नग ट्राली ड्राइवर सहित की स्वीकृति 6 मई से 30 जून 2026 तक की प्रदान की गई।

 

इसके साथ ही नगर निगम के विभिन्न राजस्व विभाग एवं कर्मशाला विभाग में कार्य व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाओं की अवधि बढ़ाने संबंधी प्रस्तावों पर भी आवश्यक विचार विमर्श किया जाकर स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में नगर विकास के विकास कार्यो सहित जनहित से जुडे अन्य विषयों पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Exit mobile version