महर्षि विद्या मंदिर स्कूल में बजरंग दल ने आयोजित किया अखंड भारत संकल्प कार्यक्रम
महर्षि विद्या मंदिर स्कूल में बजरंग दल ने आयोजित किया अखंड भारत संकल्प कार्यक्र
कटनी स्लीमनाबाद,विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड उमरिया पान द्वारा मंगलवार को बनहेरी स्थित महर्षि विद्या मंदिर स्कूल में अखंड भारत संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडवोकेट अटल बिहारी वाजपेयी, मुख्य वक्ता जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मनोज मिश्रा एवं जिला सह मंत्री दीपक मिश्रा उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि एडवोकेट अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा कि अखंड भारत की अवधारणा केवल भौगोलिक सीमा नहीं, बल्कि हमारी अमर सांस्कृतिक विरासत है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी और विद्यार्थियों को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ना ऐसे आयोजनों का प्रमुख उद्देश्य है।
मुख्य वक्ता मनोज मिश्रा ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, विक्रमादित्य, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और शहीद भगत सिंह जैसे महापुरुषों ने राष्ट्रहित में जो संकल्प लिया था, उसे आज की युवा पीढ़ी को भी आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत के गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर वर्तमान को सुदृढ़ करना और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम में प्रखंड संयोजक गजराज सिंह ठाकुर, प्रखंड उपाध्यक्ष तरुण चौरसिया, प्रखंड सह संयोजक विकास बर्मन, नयन तिवारी, दिलीप बर्मन, आशु बर्मन, गुलशन पांडे सहित स्कूल स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।