Friday, May 15, 2026
Latest:
katniLatest

दो दिवसीय गाटर घाट कजलियां मेला का समापन, लोगों ने दीं एक दूसरे को बधाई

Katni कटनी में दो दिवसीय गाटर घाट कजलिया मेला के प्रथम दिन श्री समीर श्री राम मंदिर में महा आरती एवं रंगारंग म्यूजिक कार्यक्रम के साथ-साथ विभिन्न आयोजन संपन्न हुए।

wp 1693682830679

प्रथम दिन 30 अगस्त के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) एवं बी.एम. तिवारी अध्यक्ष जिला इंटक परिषद कटनी एवं द्वितीय दिवस 31 अगस्त तक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर विजेंद्र मिश्रा (राजा भैया) एवं वरिष्ठ भा.ज.पा. नेता एवं समाजसेविका श्रीमति ज्योति विनय दीक्षित रहीं एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भा.ज.पा. नेता  विनय दीक्षित वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी सुभाष जैन, रौनक खंडेलवाल, बड़वारा विधायक प्रतिनिधि सिकंदर भाई तथा  सुकीर्ति जैन पूर्व विधायक, प्रिय दर्शन गौर प्रदेश अध्यक्ष सचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं स्वतंत्र पत्रकार अश्विनी बडगैया, अमित शुक्ला, समाजसेवी प्रेम बत्रा, रजनी वर्मा, रहे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत / सम्मान बारडोली उत्सव समिति के अध्यक्ष राजय राजू रजक सचिव मनोज निगम एवं कजलिया मेला समारोह समिति के अध्यक्ष किशोर कांचकर सचिव कपिल रजक कोषाध्यक्ष हितेंद्र स्वर्णकार ललित सोनी एडवोकेट विष्णु बाजपेयी, एडवोकेट अजय निगम, आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा, सीमा रजक, डॉ. उषा पांडे, शालिनी सोनी, ममता कांचकर, मंजू शर्मा आदि के द्वारा किया गया।

wp 1693682846410

इस अवसर पर राजू खंडेलवाल, प्रेम बत्रा, एडवोकेट विष्णु बाजपेयी, अखिलेश पुरवार, डॉ. राजकुमार नागवानी, रमाकांत पप्पू दीक्षित, सत्य दर्शन मिश्रा, विंदेश्वरी पटेल, रौनक खंडेलवाल, राहुल होतवानी, दीपक गुमास्ता, महेश रोचलानी, अनिरुद्ध बजाज, पत्रकार विष्णु वलेचा, जितेंद्र खरोटे, अमर ताम्रकार, अनिल ताम्रकार, प्रेम प्रकाश दीक्षित, वेंकटेश गौर, प्रभात त्रिपाठी, आशुतोष शुक्ला, प्रभात पांडे, श्रीकांत शर्मा, सचिन शर्मा, ऑर्डनेंस फैक्ट्री नेता अंशुल तिवारी, शकील अहमद, विजय शंकर राम, पप्पू तिवारी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही मुख्य अतिथियों विशिष्ट अतिथियों ने अपने उद्बोधन में इस सामाजिक सांस्कृतिक पुरातन मेले की प्रशंसा करते हुए बारडोली उत्सव समिति की सराहना की मंच का संचालन कर रहे सचिव मनोज निगम ने बताया कि 31 अगस्त के कार्यक्रम में कठपुतली नृत्य, दलदल घोड़ी, बॉय स्कोप पिक्चर, आदि के द्वारा सभी का मनोरंजन करते हुए कार्यक्रम को सभी के सहयोग से सफल बनाया गया। व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने वाले नगर निगम प्रशासन, पुलिस प्रशासन, समाजसेवियों, राजनीतिक प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

images 2023 09 03T005335.895

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम