आपरेशन मुस्कान के तहत अपर्हत बालिका को थाना रंगनाथ नगर की पुलिस ने किया दस्तयाब 

IMG 20250524 WA0002

आपरेशन मुस्कान के तहत अपर्हत बालिका को थाना रंगनाथ नगर की पुलिस ने किया दस्तयाब

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत रंजन जी द्वारा अपहृत बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया

कटनी- फरियादी रमेश केवट पिता सेवक राम केवट निवासी पार्षद जीवन चौधरी के घर के पास कावसजी वार्ड थाना रंगनाथनगर कटनी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया कि उसकी 16 वर्षीय बालिका 15/05/25 के सुबह 8/00 बजे से लापता है जिसका कोई पता नही चल रहा है जो मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक नवीन नामदेव ने पुलिस अधीक्षक कटनी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के संज्ञान में मामले को लाया जो “आपरेशन मुस्कान” के तहत पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर के द्वारा तुरंत ही टीम को शहर के विभिन्न स्थानो, एंव थाना क्षेत्र, मंदिरो में पता तलाश किया एंव जरिये आरएम के सभी जगह अपह्रत बालिका के संबध में पूछताछ की गई । जोकि कड़ी मशक्कत के बाद अपह्रत बालिका को दस्तयाब किया गया एवं सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया गया । परिजन तथा स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की तत्परता की सराहना की गई ।
उल्लेखनीय भूमिका- थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव , सउनि बहादुर सिंह, आरक्षक अनोज कोल, महिला आरक्षक रुचिका अग्रहरि।

इसे भी पढ़ें-  साधूराम स्कूल में निगम कर्मचारी संघ की नौ दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित,महापौर एवं निगमायुक्त ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर शीश नवाकर लिया माता का आशीर्वाद,चार दिनों तक होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन