स्वतंत्रता दिवस पर रानी लक्ष्मीबाई वार्ड में शान से लहराया तिरंगा पार्षद अवकाश जायसवाल ने किया धव्जरोहन
स्वतंत्रता दिवस पर रानी लक्ष्मीबाई वार्ड में शान से लहराया तिरंगा पार्षद अवकाश जायसवाल ने किया धव्जरोहन
कटनी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई वार्ड के पार्षद अवकाश जायसवाल ने विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उन्होंने अग्निशमन कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही रानी लक्ष्मी चौराहा स्थित कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहनों के साथ राष्ट्रध्वज फहराया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। पार्षद अवकाश जायसवाल ने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया।








