Transfer in Forest Department: कामकाज को लेकर नाराजगी के चलते वन विहार के संचालक को छह माह में हटाया
transfer
Transfer in Forest Department: भोपाल। वन विहार नेशनल पार्क के संचालक अजय कुमार यादव को महज छह महीने में हटा दिया गया। उन्हें प्रतिनियुक्ति पर वन विभाग के बाहर नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण भेजा गया है। बताया जाता है कि यादव के कामकाज से विभाग के प्रमुख सचिव अशोक बर्णवाल नाराज चल रहे थे। नाराजगी को दूर करने के लिए यादव दो दिन पहले प्रमुख सचिव से मिले भी थे और यह भी कहा था कि जिन कार्यों में देरी हो रही है, उसके लिए वे सीधेतौर पर जिम्मेदार नहीं हैं।
ज्ञात हो कि यादव ने पार्क के दो बैटरी वाहन सुधरने के लिए एक कंपनी को दिए हैं। कंपनी ने सीएसआर फंड से उन्हें सुधरवाने का वादा किया है, पर वाहन वापस आने में काफी देरी हो गई। इसके अलावा भी कुछ काम समय से नहीं हो सके हैं। यादव को दो फरवरी को वन विहार का संचालक बनाया गया था।
वहीं भोपाल के वनमंडल अधिकारी हरिशंकर शर्मा पर शासन मेहरबान है। तीन साल से ज्यादा अवधि होने के कारण उन्हें भोपाल सामान्य वनमंडल से हटाया तो गया, पर राजधानी परियोजना प्रशासन की कमान सौंप दी। यह पद मुख्य वनसंरक्षक स्तर का है।
कौन — कहां से कहां
अजीत श्रीवास्तव — एपीसीसीएफ कार्य आयोजना वन मुख्यालय — एपीसीसीएफ संरक्षण वन मुख्यालय
रमेश श्रीवास्तव — एपीसीसीएफ निगरानी एवं मूल्यांकन वन मुख्यालय — एपीसीसीएफ कैंपा वन मुख्यालय
एचसी गुप्ता — सीसीएफ अनुसंधान एवं विस्तार वृत्त भोपाल — संचालक वन विहार नेशनल पार्क
अशोक कुमार मिश्रा — सीसीएफ प्रशासन-एक वन मुख्यालय — क्षेत्र संचालक पेंच टाइगर रिजर्व
व्हीएस होतगी — डीएफओ भिंड सामान्य — उप वन संरक्षक वन मुख्यालय
बीएस बघेल — डीएफओ शाजापुर सामान्य — डीएफओ देवास उत्पादन
प्रशांत कुमार सिंह — उप वन संरक्षण वन मुख्यालय — डीएफओ खरगोन सामान्य
आलोक पाठक — डीएफओ पश्चिम छिंदवाड़ा सामान्य — डीएफओ भोपाल सामान्य
गौरव चौधरी — डीएफओ बुरहानपुर सामान्य — डीएफओ उत्तर शहडोल सामान्य
बृजेंद्र श्रीवास्तव — डीएफओ उत्तर बालाघाट सामान्य — डीएफओ ग्वालियर सामान्य
प्रदीप मिश्रा — डीएफओ उत्तर सिवनी सामान्य — डीएफओ बुरहानपुर सामान्य