Site icon Yashbharat.com

Train Ticket: ट्रेन में वरिष्ठ नागरिकों को कैसे मिलेगा कंफर्म लोअर बर्थ, जानिए ये नियम और मिल जाएगी सीट

images 40

भारतीय रेलवे (Indian Railways) में टिकट बुकिंग के दौरान हमारी कोशिश होती है कि बुजुर्गों को लोअर बर्थ मिल जाए. मगर कई बार वरिष्ठ नागरिकों को लेअर बर्थ नहीं मिल पाता है. अब इसको लेकर इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने हाल ही में नियम बता दिया है. भारतीय रेलवे से यात्रा करने के लिए अधिकतर लोग टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी का उपयोग करते हैं. हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने ट्विटर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए सवाल पूछा कि आप किस आधार पर यात्रियों के लिए सीटें तय करते हैं.

ट्विटर यूजर ने लिखा- मैंने 3 वरिष्ठ नागरिकों के लिए निचली बर्थ की वरीयता के साथ टिकट बुक किया था. 102 बर्थ उपलब्ध थे, फिर भी मिडिल, अपर और साइड लोअर बर्थ मुझे आवंटित की गई थी.

 

IRCTC ने क्या दिया है जवाब

आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर बताया- वरिष्ठ नागरिक के लिए लोअर बर्थ कोटा केवल 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुषों के लिए होता है. 45 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए भी लोअर बर्थ निर्धारित है. मगर यह उस स्थिति में होता है, जब अकेले या दो यात्री साथ यात्रा करते हैं. मतलब नियमों के तहत एक टिकट पर यात्रा करते हैं. यदि दो से अधिक वरिष्ठ नागरिक या एक वरिष्ठ नागरिक और अन्य यात्री वरिष्ठ नागरिक नहीं हैं, तो इस नियम के तहत नीचे की सीटें आवंटित नहीं की जाती हैं.

 

रेलवे वरिष्ठ यात्रियों की संख्या के आधार पर सीटों का आवंटन करता है. इसलिए अब आगे टिकट की बुकिंग करते वक्त इस नियम का ध्यान रखेंगे तो आसानी मनचाही सीट मिल जाएगी.

वरिष्ठ नागरिकों को नहीं मिल रही है टिकट पर छूट

इस बीच, भारतीय रेलवे ने पिछले साल कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर अनावश्यक यात्रा को रोकने के लिए वरिष्ठ नागरिकों सहित विभिन्न श्रेणियों के लोगों के टिकटों पर मिलने वाले रियायत को बंद कर दिया है. भारतीय रेलवे की ओर से कहा गया था कि वरिष्ठ नागरिकों के टिकटों पर मिलने वाली रियायतें वापस ले ली गई हैं. क्योंकि कोविड का खतरा सबसे अधिक बुजुर्गों को ही है.

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version