Site icon Yashbharat.com

कटनी SDM के आदेश से मझगवां की बंद पुलिया खुली, हाईवे पर फिर शुरू हुआ आवागमन

कटनी। कटनी SDM के आदेश से मझगवां की बंद पुलिया खुली, हाईवे पर फिर शुरू हुआ आवागमन।एसडीएम कटनी श्री प्रदीप कुमार मिश्रा के निर्देश पर बुधवार को मझगवां राष्‍ट्रीय राजमार्ग की बंद पुलिया को सुगम जल निकासी की दृष्टि से खुलवाया गया। इस पुलिया को मुरूम डालकर हाउसिंग बोर्ड निवासी पवन मित्‍तल द्वारा बंद कराया गया था।

कटनी SDM के आदेश से मझगवां की बंद पुलिया खुली, हाईवे पर फिर शुरू हुआ आवागमन

कटनी नगर तहसील के राजस्‍व‍ निरीक्षक मंडल मझगवा के पटवारी हल्का नंबर 4 पौसरा के भूमि खसरा नंबर 104/2 रकबा 0.69 हेक्‍टेयर भूमि जो राष्‍ट्रीय राजमार्ग भूतल परिहवहन विभाग पर दर्ज है। उसके अंशभाग पर पुलिया डालकर पानी निकासी हेतु पुल का निर्माण कराया गया है। किंतु करीब 1 वर्ष पूर्व खसरा नंबर 105/1 के समीपस्‍थ भूमि स्‍वामी पवन कुमार मित्‍तल पिता सी आर मित्‍तल द्वारा इस पुलिया को बंद कर दिया गया। जिससे बारिश के पानी को निकलने में समस्‍या हो रही थी। पूर्व में यह पानी निकासी खसरा नंबर 104/2 से निकलते हुए 104/4, 104/1 व खसरा नंबर 102 से होते हुए पानी नदी से निकल जाता था। लेकिन पवन कुमार ‍मित्‍तल द्वारा इस पुलिया को बंद करने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही थाी। इसलिए जल निकासी की व्‍यवस्‍था को सुगम बनाने के लिए एसडीएम कटनी श्री प्रदीप कुमार मिश्रा ने कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी। इस दल ने बुधवार को बंद पुलिया को खुलवा दिया जिससे बिना बाधा के पानी निकासी हो रही है।

इस दल में नायब तहसीलदार कटनी नगर आकाशदीप नामदेव, राजस्‍व निरीक्षक मझगवां धर्मेन्‍द्र ताम्रकार, पटवारी मझगवां नीतेश पाण्‍डेय और पटवारी पौंसरा सोनम गुप्‍ता मौजूद रही।

कटनी SDM के आदेश से मझगवां की बंद पुलिया खुली, हाईवे पर फिर शुरू हुआ आवागमन
Exit mobile version